Illegal Colonies in Jalandhar: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

Daily Samvad
8 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Illegal Colonies in Jalandhar: जालंधर डेवलेपमेंट अथारिटी (JDA) की नई चीफ एडिमिनिस्ट्रेटर (CA) दीपशिखा शर्मा एक्शन में हैं। उन्होंने आज जेडीए के एसीए, ईओ और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए अवैध कालोनियों के मालिकों पर तत्काल FIR दर्ज करवाने का हुक्म दिया। साथ ही 29 मई 2022 को पुलिस कमिश्नर और एसएसपी देहाती को भेजी गई चिट्ठी के संबंध में रिमाइंडर भेजने का आदेश दिया।

आपको बता दें कि 29 मई 2022 को तत्कालीन सीए और डीसी घनश्याम थोरी ने 99 अवैध कालोनियों की लिस्ट पुलिस कमिश्नर और एसएसपी देहात को भेजकर कालोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर के लिए लिखा था, लेकिन दो महीने होने के बाद भी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की। क्योंकि इन कालोनाइजरों में शहर की बड़ी बड़ी हस्तियों के नाम हैं, जिन्होंने कांग्रेसी नेताओं के साथ मिलकर सरकार के खजाने को तगड़ा चूना लगाया है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में IDP Education के एजैंटों का कारानामा उजागर

इन 99 कालोनियों में से 12 कालोनियां पुलिस कमिश्नरेट के इलाके में हैं जबकि 87 कालोनियां एसएसपी के अधीन आते देहात क्षेत्र में है। इन कालोनियों को डिवेलप करने वालों के खिलाफ पापरा एक्ट के तहत केस दर्ज होगा। अवैध कालोनियां विकसित करने के लिए जो सूची जारी हुई है उसमें बड़ी गिनती में महिलाएं भी शामिल हैं।

अनिल चोपड़ा पर दर्ज होगी FIR

सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक और जालंधर के माडल टाउन हाउस नंबर -447 L के निवासी अनिल चोपड़ा पुत्र स्व. राम चंदर चोपड़ा ने लरोई पिंड पर अवैध रूप से लरोई रोड कालोनी काट कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया। अब जेडीए ने अनिल चोपड़ा के खिलाफ FIR के आदेश जारी किया है।

गीता मंदिर के प्रधान ने करोड़ों का चूना लगाया

जालंधर के अर्बन एस्टेट में गीता मंदिर के प्रधान और कालोनाइजर राजेश कुमार पुत्र सरदारी लाल, निवासी मकान नंबर-1032, अर्बन एस्टेट फेज-1 ने फोल्डीवाल में SLT VALLEY ENCLAVE के नाम अवैध कालोनी काटी। इसके साथ ही राजेश कुमार ने SLT VALLEY Extn भी अवैध तरीके से बना डाली।

राजेश कुमार को पालिसी के मुताबिक कालोनी को रेगुलराइज करवाने का मौका दिया गया, लेकिन राजेश कुमार ने कोई फीस नहीं जमा की। जिससे इनकी कालोनी पूरी तरह से अवैध है। अब इनके खिलाफ FIR के आदेश हुए हैं। क्योंकि राजेश कुमार ने सरकार को करोड़ों रुपए की चपत लगाई है।

इन कालोनाइजरों पर भी होगी FIR

  1. रंधावा मसंदा के सुखप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह ने गदाईपुर में रंधावा एंक्लेव कालोनी काटी। इसके लिए कोई फीस जमा नहीं की गई। कालोनी अवैध होने पर जेडीए ने इनके खिलाफ भी FIR के लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है।
  2. गदाईपुर की सविंदर कौर पत्नी बख्शीश सिंह और रुपिंदर कौर व कमलजीत कौर पुत्री बख्शीश सिंह ने गदाई पुर में अवैध कालोनी काटी, इन पर एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखा गया है।
  3. जालंधर के न्यू जीटीबी नगर के रहने वाले कपिल भल्ला पुत्र ब्रिजलाल भल्ला और जगदीप सिंह पुत्र हरभजन सिंह ने लडोआ पिंड में A-ONE ENCLAVE के नाम से अवैध कालोनी काटी। इनके खिलाफ भी एफआईआर के आदेश दिए गए हैं।
  4. नकोदर रोड वडाला के रहने वाले इकबाल सिंह पुत्र बिशन सिंह ने WEST WOOD FARM 2 के नाम से वडाला में अवैध कालोनी काट कर लोगों को गुमराह किया। इनके खिलाफ एफआईआऱ दर्ज करने के आदेश हुए हैं।
  5. जालंधर के माडल टाउन के पास लिंक रोड पर हाउस नंबर 666 के हरमन बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से हरप्रीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह ने रंधावा मसंदा गांव के पास TOP INDUSTRIAL PARK के नाम से अवैध कालोनी काटकर सरकार को तगड़ा चूना लगाया, इनके खिलाफ FIR के आदेश हुए हैं।
  6. जालंधर के शक्ति नगर के मकान नंबर अशोक कुमार पुत्र मदनलाल ने चौगावां के पास अवैध रूप से SANJAY ARORA BAGHWALI के नाम से कालोनी काटकर करोड़ों रुपए की चपत सरकार को लगाई, अब FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
  7. जालंधर के बस्ती पीरदाद में हाउस नंबर-11 वीआईपी कालोनी, राजा गार्डन के हरमिंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह ने पिंड चौगावां में SAGAR VALLEY के नाम से अवैध कालोनी काटकर सरकार को चूना लगाया। अब इनके खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश हुए हैं।
  8. जालंधर के पंकज कुमार पुत्र संजीव कुमार, निवासी शंकर गार्डन सोढ़ल रोड, इंडस्ट्रियल एऱिया जालंधर ने अवैध कालोनी काटकर सरकार को चपत लगाई है। पंकज कुमार ने JMC ENCLAVE के नाम से पिंड नौगज्जा ने अवैध कालोनी काटी है। इनके खिलाफ FIR के आदेश हुए हैं।
  9. जालंधर के बिक्रम छाबा पुत्र यशपाल छाबा, निवासी 23 धामी नगर जालंधर ने पिंड धोगड़ी में DHOGRI INDUSTRIAL PARK के नाम से कालोनी काटकर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। इनके खिलाफ FIR के आदेश हुए हैं।
  10. जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित अर्जुन नगर मकान नंबर 925 के निवासी अमित मिक्का पुत्र गुलशन मिक्का ने पिंड जौहल में NEW JOHAL COLONY काट कर करोड़ों की चपत सरकार को लगाई है। अब FIR होगी।
  11. जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मकान नंबर-955 में रहने वाले दीपक मित्तल पुत्र यशपाल मित्तल ने प्रतापपुरा में अवैध रूप से RESIDENTIAL COLONY काटकर चूना लगाया। इनके खिलाफ एफआईआर के आदेश हुए हैं।
  12. जसवंत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी संजय गांधी नगर जालंधर ने पिंड रायपुर में SURJIT UDYOG NAGAR के नाम से अवैध कालोनी काटकर सरकार को करोडों का चूना लगाया। इनके खिलाफ FIR के आदेश जारी हुए हैं।
  13. जागीर सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी चौगिट्टी ने पिंड धोगड़ी में अवैध रूप से UDYOG NAGAR नाम से अवैध कालोनी काटी है। जेडीए के प्रशासक ने जागीर सिंह के खिलाफ FIR के आदेश दिए हैं।
  14. जालंधर की सृष्ठि इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, एससीओ-2 पुडा कांप्लैक्स जालंधर के रवि ने कडियाना गांव में आदमपुर एक्लेव के नाम से अवैध कालोनी काटकर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया। अब इस फर्म और इनके मालिकों पर FIR के आदेश हुए हैं।

इन सभी पर FIR करवाऊंगी – दीपशिखा शर्मा

जेडीए की मुख्य प्रशासक दीपशिखा शर्मा ने कहा है कि पूर्व प्रशासक और डीसी घनश्याम थोरी ने इन कालोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर के आदेश जारी किया था। दो महीने हो गए, लेकिन पुलिस ने एफआईआऱ दर्ज कर कोई जानकारी नहीं दी, जिससे आज पुलिस कमिश्नर और एसएसपी देहात को मेरी तरफ से रिमाइंडर भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि इन सभी कालोनाइजरों ने बड़े स्तर पर सरकार खजाने को नुकसान पहुंचाया है, जिससे इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी औऱ इनकी कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आज जेडीए के सभी अफसरों के साथ मीटिंग कर के उन्हें दिशा निर्देश जारी किया गया है।

यहां पढ़ें 99 टैक्स चोरों की लिस्ट

जोशी अस्पताल पर कार्रवाई न किए जाने से MLA रमन अरोड़ा नाराज



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *