Fake Encounter in Uttar Pradesh: फर्जी निकला एनकाउंटर, IPS अधिकारी समेत 30 पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरेली। Fake Encounter in Uttar Pradesh: बरेली के रामपुर (Rampur News) से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शराब बरामदगी के नाम पर व्यापारी का मुठभेड़ फर्जी (Fake Encounter) था। जिससे रामपुर पुलिस फंस गई है। पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर की जांच में आईपीएस अफसर तत्कालीन एसपी शगुन गौतम समेत तीस से अधिक पुलिस वाले दोषी पाए गए हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीआईजी मुरादाबाद ने उच्चाधिकारियों को संस्तुति रिपोर्ट भेज दी है।

आपको बता दें कि 6 अप्रैल 2021 को मिलक कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया था कि उसने दो दिन पहले भैंसोड़ी गांव के पास शराब से भरा कैंटर पकड़ा था, जिसमें 32 लाख रुपये की शराब भरी थी। पुलिस ने व्यापारी संजीव गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी मोहल्ला कृष्णाविहार कालोनी ज्वालानगर समेत कई की गिरफ्तारी भी दिखाई थी।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

जमानत पर जेल से आने के बाद व्यापारी संजीव गुप्ता ने मुख्यमंत्री से शिकायत की। उन्होंने प्रार्थना पत्र के साथ सभी साक्ष्य लगाते हुए आरोप लगाया था कि एसपी शगुन गौतम के इशारे पर फर्जी मुठभेड़ हुई थी। उनसे दस लाख रुपये भी लिए गए और फर्जी मुठभेड़ में बंद भी किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच मुरादाबाद के डीआईजी शलभ माथुर को सौंप दी। डीआईजी माथुर ने दोनों पक्षों के बयान आदि के बाद पाया कि मुठभेड़ संदिग्ध है।

इसमें तत्कालीन एसपी शगुन गौतम, तत्कालीन एसएचओ मिलक और उनकी टीम, तत्कालीन एसओजी प्रभारी और उनकी टीम दोषी है। साक्ष्यों को नजरअंदाज किया गया। कुछ लोगों के नाम जानबूझकर निकाले गए। एक जगह से दूसरे जगह ले जाया गया, वहां से फिर तीसरे जगह ले जाकर मुठभेड़ दर्शायी गई। डीआईजी ने कार्रवाई की संस्तुति रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। दूसरी ओर एडीजी बरेली राजकुमार ने बताया कि रिपोर्ट आयी है लेकिन, आगे क्या कार्रवाई है, पत्रावली देखकर ही तय होगा।

जांच में मुठभेड़ संदिग्ध पायी गई

डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर के अनुसार फोन रिकार्डिंग, सीसीटीवी फुटेज के इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और दोनों पक्षों के बयानों के बाद जांच में मुठभेड़ संदिग्ध पायी गई। प्रकरण में तत्कालीन एसपी, एसओजी प्रभारी और उनकी टीम, संबंधित एसएचओ और उनकी टीम के 30 से अधिक पुलिस वाले दोषी पाए गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

जोशी अस्पताल पर कार्रवाई न किए जाने से MLA रमन अरोड़ा नाराज



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *