Honeytrap: लड़के को हनीट्रैप में फंसाकर लड़की ने वीडियो कॉल कर उतरवाए कपड़े, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मैनपुरी। Honeytrap : वीडियो कॉल (Video Call) के जरिए बातचीत के दौरान मैनपुरी (Mainpuri) के किशनी क्षेत्र का रहने वाला एक युवक हनीट्रैप का शिकार हो गया। उक्त युवक का इश दौरान अश्लील वीडियो रिकॉर्ड (Porn Video Record) कर लिया गया। अब युवती वीडियो वायरल (Video Viral) करने की धमकी दे रही है। युवती ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है।

पीड़ित युवक ने बताया कि 29 जुलाई की रात 10 बजे अनजान नंबर से व्हाट्सएप (WhatsApp) पर मैसेज आया। मैसेज करने वाला चैटिंग करने लगा। बाद में उसी नंबर से वीडियो कॉल आई। युवक ने वीडियो कॉल को रिसीव कर लिया। इसमें लड़की अश्लील हरकतें करते हुए नजर आई।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

युवक को बाथरूम में जाकर कपड़े उतारने के लिए कहा गया। जब बात नहीं मानी तो वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान रिकॉर्ड की गई वीडियो को एडिट कर उसे भेज दिया। युवक ने कहा कि यह वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर देगी। बदनामी का भय दिखाकर उससे रुपयों की मांग की गई।

फोटो एडिटिंग के जरिए करते हैं ब्लैकमेल

शातिर अपराधी फेक प्रोफाइल के जरिए ठगी करते हैं। मैसेज की शुरुआत नॉर्मल बातचीत से होती है। कुछ देर की बातचीत के बाद सीधे मैसेंजर या व्हाट्सएप पर चैटिंग करने लगते हैं। जो लोग इस बारे में जानते हैं, वह लोग आईडी को ब्लॉक कर देते हैं, लेकिन जो लोग प्रस्ताव स्वीकार कर लेते हैं, वह शातिरों के जाल में फंस जाते हैं।

साइबर अपराधी वीडियो कॉल करता है, जिसमें शातिराना अंदाज में लड़की का अश्लील रिकॉर्डेड वीडियो चला देते हैं। शातिर अपनी बातों में फंसाकर पीड़ित से कपड़े उतरवाते हैं, जिसे दूसरे कैमरे के जरिए रिकॉर्ड कर लिया जाता है। इसके बाद शातिर अपराधी पीड़ित को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं।

अगर कोई ब्लैकमेल करे तो ये करें

साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि यदि कोई पीड़ित है तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन में तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। फेक आईडी, फोन नंबर के बारे में जानकारी साइबर सेल से शेयर करें। पूरे मामले को साफ-साफ बताएं। शिकायत पर साइबर सेल कार्रवाई करेगी।

पंजाब में इस्तीफों की लगी झड़ी, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *