Jalandhar News: इनोसेंट हाट्र्स में माहौल हुआ भक्तिमय; बच्चों ने मधुर स्वर में गाए भजन और शबद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इनोसेंट हाट्र्स में कैंट जंडियाला रोड तथा कपूरथला रोड स्थित स्कूल में बच्चों ने मधुर भजन व शबद गाकर सारा माहौल भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर बच्चों की माताओं तथा दादी को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित करके की गई।

पांचवी व छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने ओ पालनहारे, निरगुण ओ न्यारे गाकर निर्गुण, निराकार परमात्मा की आराधना की। पायो जी मैंने राम रतन धन पायो भजन गाकर सगुण परमात्मा का स्मरण कर नाम की महिमा का बाख़ान किया है। विनु बोल्यां सब कुछ जानदा शबद गाकर उन्होंने ईश्वर के सर्वज्ञ रूप का ध्यान किया। इही नाम है अधारा शबद गाकर परमपिता परमात्मा को याद किया।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

इस अवसर पर कपूरथला रोड स्थित स्कूल में श्रीमती हरलीन गुलरिया (इंचार्ज प्राइमरी व मिडल विंग) तथा कैंट जंडियाला रोड स्थित स्कूल में श्रीमती गुरमीत कौर इंचार्ज (कोऑर्डिनेटर इनोकिड्स) उपस्थित थे। उन्होंने आई हुई माताओं को समझाया कि वे अपने बच्चों को भगवान का धन्यवाद करने के संस्कार अवश्य दें।

जब बच्चा एक बार भगवान का धन्यवाद करना सीख जाता है तो बड़ों के प्रति उस बच्चे के मन में कृतज्ञता के भाव अवश्य पोषित होते हैं। इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप की डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा ने बच्चों के इस प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार की गतिविधि करवाने का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक व सांस्कृतिक मूल्यों व संस्कारों का समावेश करना है।

पंजाब में इस्तीफों की लगी झड़ी, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *