Jalandhar News: नगर निगम के अधिकारी राजेश खोखर को असिस्टैंट कमिश्नर बनाए जाने पर विवाद, पढ़ें क्या कहते हैं अधिकारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के सहायक कमिश्नर के पद पर काम कर रहे राजेश खोखर की नियुक्ति पर सवाल खड़े हो गए हैं। कानून विशेषज्ञों का मानना है कि राजेश खोखर का तबादला ही गलत हुआ है। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि नगर निगम में पीसीएस अफसर के होते हुए खोखर को उन विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई, जो ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारी के पास होना चाहिए।

नगर निगम के पूर्व विशेषज्ञ के मुताबिक राजेश खोखर एक्जीक्यूटव अफसर (EO) के पद पर तैनात थे। पंजाब म्युनिसिपल एक्ट के तहत किसी भी नगर कौंसिल का ईओ सीधे नगर निगम में ट्रांसफर ही नहीं हो सकता है। इस संबंध में जब पूर्व कानून अधिकारी वरिंदर खन्ना से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राजेश खोखर का तबादला ही गलत हुआ है।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

आपको बता दें कि राजेश खोखर का जहां तबादला गलत किया गया है, वहीं नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह ने उन्हें असिस्टैंट कमिश्नर का कामकाज सौंप दिया, जबकि ये गलत है। अगर कोई इन तबादलों के खिलाफ हाईकोर्ट में चला जाए तो ये तबादले रद्दे हो सकते हैं।

आपको बता दें कि पिछले दिनों सरकार ने नगर कौंसिल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और नगर निगमों में बड़े स्तर पर तबादले किए थे। इसमें राजेश खोखर का तबादला जालंधर नगर निगम किया गया। अब इस तबादले को ही गलत बताया जा रहा है।

पंजाब में इस्तीफों की लगी झड़ी, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *