Punjab Crime News: होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट का धंधा, आपत्तिजनक हालत में 5 लड़कियों समेत 9 गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुर। Punjab Crime News: गुरदासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि थाना सिटी पुलिस द्वारा बटाला रोड स्थित एक होटल में चल रहे जिस्मफिरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अड्डे से 5 महिलाओं सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके 9 को गिरफ्तार किया है। होटल मालिक सहित दो लोग भागने में सफल रहे।

पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिली कि बटाला रोड पर स्थित एक होटल में जिस्म फिरोशी का धंधा चलाया जा रहा है। होटल का मालिक नबीपुर कालाेनी निवासी इंद्रजोत सिंह पुत्र जसवंत सिंह लोगों से पैसे लेकर उक्त धंधा चला रहा है। इस समय होटल में कई जोड़े मौजूद हैं। अगर तुरंत कार्रवाई की जाए तो उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा सकता है। जिसके चलते पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत उक्त होटल में छापेमारी की गई।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान होटल को चलाने वाला भिखाड़ीवाल निवासी राजिंदर सिंह पुत्र जगदीश सिंह काउंटर पर बैठा हुआ था, जो कि पुलिस को देखकर भाग निकला। जांच के दौरान पुलिस द्वारा विभिन्न कमरों से पांच महिलाओं और चार पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। होटल मालिक इंद्रजोत सिंह के अलावा राजिंदर कुमार, गगनदीप सिंह, सतिंदर सिंह, जोबनप्रीत सिंह, काबुल सिंह और पांच महिलाएं शामिल हैं।

पंजाब में इस्तीफों की लगी झड़ी, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *