Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले BSF के DG, सीएम बोले- हथियारों और नशा तस्करी रोकने के लिए सरहद पर चौकसी बढ़ाएं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज सीमा सुरक्षा बल (BSF) के डायरैक्टर जनरल (DG) पंकज कुमार को सरहद पार से नशों और हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए राज्य की सरहदों पर चौकसी बढ़ाने की ज़रूरत से अवगत करवाया।

बी.एस.एफ. के डायरैक्टर जनरल रविवार को मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के लिए उनके सरकारी आवास पर पहुँचे थे। विचार-विमर्श के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कँटीली तार के पार से होने वाली नशों और हथियारों की तस्करी के मद्देनजऱ सरहदी राज्य होने के नाते पंजाब को अनगिनत चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

उन्होंने कहा कि तस्करी से सख्ती से निपटने की ज़रूरत है, क्योंकि यह देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और प्रभुसत्ता के लिए बड़ा ख़तरा खड़ा कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब नशों के खि़लाफ़ देश की लड़ाई लड़ रहा है क्योंकि राज्य में रत्ती भर भी नशा उगाया नहीं जाता परन्तु राज्य नशा सप्लाई का रास्ता है। इसलिए राज्य देश में नशों की तस्करी रोकने के लिए सख्ती से लड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बी.एस.एफ. और पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध बारीकी से बनाई गई कोई भी नीति नशों के ज़हर से देश को बचाने के लिए एक बड़े ‘बैरियर’ के रूप में काम कर सकती है। उन्होंने कहा कि नार्को-गैंगस्टर-आतंवकाद के गठजोड़ की रीढ़ की हड्डी तोडऩे की ज़रूरत है, क्योंकि यह राज्य की सख़्त मेहनत से हासिल की गई शान्ति को तहस-नहस करने की कोशिशें कर रहा है।

यह मसला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया था

भगवंत मान ने इस परोपकारी कार्य के लिए बी.एस.एफ. के डायरैक्टर जनरल को हर संभव सहयोग और सहायता का यकीन दिलाया। सरहद पार के आतंकवाद और तस्करी से ज़्यादा प्रभावशाली तरीके से निपटने के लिए बी.एस.एफ. और पंजाब पुलिस को आधुनिक हथियारों और साजो-सामान से लैस करने की ज़रूरत को प्रमुखता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही यह मसला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया था।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और बी.एस.एफ. सरहद पार से हथियारों और नशों की तस्करी रोकने के लिए अथक कोशिशें कर रही है और इन दोनों दस्तों की कोशिशों के मनचाहे नतीजे निकलेंगे। भगवंत मान ने देश ख़ास तौर पर पंजाब में सरहद की रक्षा के लिए बी.एस.एफ. द्वारा निभाई जा रही सेवाओं की सराहना की।

पंजाब में इस्तीफों की लगी झड़ी, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *