Jalandhar News: जालंधर में अवैध कामर्शियल निर्माण करवाने के लिए 5 लाख की वसूली, CM से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
Jalandhar News: जालंधर नगर निगम से बड़ी खबर है। यहां अवैध कामर्शियल के निर्माणों से नगर निगम के अफसरों के नाम पर वसूली की जा रही है। वसूली गैंग में कुछ दलाल और बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों की मिलीभगत बताई जा रही है। एक ऐसा ही मामला राजा गार्डन का आया है, जहां अवैध कामर्शियल निर्माण को करवाने के लिए निगम कमिश्नर के नाम पर 5 लाख रुपए की वसूली की गई है। अब इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर पर की गई है।

जालंधर के राजा गार्डन में अवैध रूप से दो कामर्शियल निर्माण हो रहे है। इसे कुछ दिनों पहले निगम की टीम ने रुकवा दिया था। लेकिन बाद में सेटिंग करके फिर से कामर्शियल निर्माण शुरू हो गया है। अब चर्चा यह है कि इन दोनों अवैध कामर्शियल निर्माण को करवाने के लिए निगम कमिश्नर के नाम पर कुछ लोगों ने 5 लाख रुपए की वसूली की है।

यह भी पढ़ें: नगर निगम में NOC के लिए फर्जी रजिस्ट्री का भंडाफोड़

सूत्र बता रहे हैं कि नगर निगम की कमिश्नर के नाम पर वसूली गई पांच लाख रुपए की रकम को लेकर दो लोगों में हिस्से को लेकर लड़ाई भी हुई है। सूत्र बता रहे हैं कि इस वसूली गैंग में बाहरी व्यक्ति के साथ साथ बिल्डिंग ब्रांच के कुछ लोग शामिल हैं, जिससे राजा गार्डन में अवैध कामर्शियल निर्माण जारी है।

उधर, पांच लाख रुपए वसूली करने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर पर की गई है। क्योंकि कामर्शियल निर्माण करवाने वाले व्यक्ति से कुछ लोग दो लाख रुपए की और मांग कर रहे है। जिससे इसकी शिकायत सीधे सीएम हेल्प लाइन नंबर पर की गई है। फिलहाल इस शिकायत के बाद निगम अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *