Jalandhar News: जालंधर में Ex MLA के घर के पास से 10 लाख रुपए की लूट, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News, Loot in Jalandhar: जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। आद यहां दिनदाहड़े 10 लाख रुपए लूट लिए गए। पूर्व विधायक राजिंदर बेरी (Rajinder Beri) के घर के पास से ही बड़ी लूट हुई है। इसे जालंधर की कानून व्यवस्था को एक बार फिर से लुटेरों ने चुनौती दी है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर के सैंट्रल टाउन (Central Town) में गीता मंदिर (Geeta Mandir) के पास से लुटेरों ने तेल कारोबारी से 10 लाख रुपए कैश लूट ले गए हैं। यहीं कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी का घर भी है। लुटेरों ने फिल्मी अंदाज से घटना को अंजाम दिया। पूरी खबर की वीडियो देखने के लिए क्लिक करें – डेली संवाद LIVE

पैकेट में 10 लाख रुपए थे

पुलिस के मुताबिक तेल कारोबारी पंकज माटा ने पैमेंट देने के लिए सैंट्रल टाउन में एक अन्य कारोबारी को बुलाया था। जैसे ही उसने उसे पेमेंट का पैकेट पकड़ाया तो दूर खड़ा व्यक्ति पैदल आया और पैकेट खींचकर बाइक पर बैठ कर फरार हो गया। इस पैकेट में 10 लाख रुपए थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर की PMG Academy का लाइसेंस सस्पैंड

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीसीपी जगमोहन सिंह, एडीसीपी सोहेल मीर और अन्य अधिकारी पहुंच गए है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि सी.सी.वी. फुटेज चैक की जा रही है। डीसीपी जगमोहन सिंह ने बताया कि तेल कारोबारी ने कहा है कि 10 लाख रुपए की लूट हुई है। लुटेरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

जालंधर में 10 लाख की लूट, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *