Jalandhar News: पंजाबी फिल्म अभिनेता राणा जंगबहादुर गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News, Rana Jung Bahadur: पंजाबी फिल्मों के कलाकार राणा जंगबहादुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जालंधर की पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में राणा जंगबहादुर को गिरफ्तार किया है। फिल्मी कलाकार राणा पर कथित तौर पर भगवान वाल्मीकि पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

जालंधर समेत पंजाब के कई हिस्सों में राणा जंगबहादुर के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे थे। इस मामले में जालंधर पुलिस ने अभिनेता राणा जंग बहादुर पर केस दर्ज किया था। बता दें कि करीब एक महीने पुराने इस मामले को लेकर वाल्मीकि समुदाय के सदस्य पिछले महीने शहर के भगवान वाल्मीकि चौक पर धरना भी दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर की PMG Academy का लाइसेंस सस्पैंड

जालंधर में बस स्टैंड के पास राणा जंग बहादुर का पुतला फूंक पुलिस केस दर्ज करने की मांग की गई थी। होशियारपुर में भी रोष प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद जालंधर पुलिस ने राणा पर केस दर्ज कर लिया था। वाल्मीकि समुदाय के सदस्यों का आरोप है कि पंजाबी अभिनेता राणा जंग बहादुर ने एक टीवी चैनल पर भगवान वाल्मीकि का निरादर किया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *