Jalandhar News: नगर निगम के MTP, 4 ATP और 3 बिल्डिंग इंस्पैक्टरों को MLA शीतल अंगुराल ने किया तलब

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: अमृतसर में नाजायज इमारतों के निर्माण को लेकर सस्पैंड किए गए 6 अफसरों के बाद जालंधर नगर निगम के अधिकारियों में खलबली मच गई है। इसी बीच जालंधर वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल ने अवैध कालोनियों और अवैध निर्माणों को लेकर MTP मेहरबान सिंह समेत चार ATP और तीन बिल्डिंग इंस्पैक्टरों को तलब कर लिया है।

विधायक शीतल अंगुराल ने वेस्ट हलके में अवैध कालोनियों औऱ अवैध निर्माणों को लेकर बेहद खफा है। इसे लेकर वे दो दिन पहले नगर निगम मुख्यालय पहुंच कर एमटीपी मेहरबान सिंह के दफ्तर में एटीपी और इंस्पैक्टरों की जमकर क्लास लगाई थी। शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि एक कामर्शियल इमारत को बनवाने के लिए 3.50 लाख रुपए की वसूली की गई है।

निगम अफसरों के नाम पर पांच लाख रुपए वसूली 

इससे पहले यह खबर डेली संवाद ने उजागर की थी। डेली संवाद ने निगम अफसरों के नाम पर पांच लाख रुपए वसूली की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, इसके बाद विधायक शीतल अंगुराल ने सीधे एमटीपी मेहरबान सिंह के दफ्तर में छापामारकर सभी अफसरों की क्लास लगाई।

विधायक शीतल अंगुराल ने वेस्ट हलके में हो रहे अवैध निर्माणों को लेकर एमटीपी मेहरबान सिंह, एटीपी वजीर राज, एटीपी विकास दुआ, एटीपी विनोद कुमार, एटीपी पूजा मान और बिल्डिंग इंस्पैक्टर दिनेश जोशी, पाल परनीत सिंह औऱ निर्मलजीत सिंह वर्मा को शुक्रवार को सर्किट हाउस में तलब किया है।

MLA Sheetal Angural Letter to MTP

बीएमसी चौक के पास लाली मोटर के निर्माण पर फुलकृपा

शहर के बीचोबीच बीएमसी चौक के पास एक कामर्शियल इमारत बन रही हैं। पहले यहां पुरानी इमारत थी, जिसे तोड़कर अब चार मंजिला बनाया जा रहा है। इस इमारत की जिस हिसाब से नक्शा पास किया गया, मौके पर नक्शे के अनुरूप इमारत नहीं बन रही है।

Lally Moter Building BMC Chauk

कहा जा रहा है कि यह इलाका भी पहले राजिंदर शर्मा के पास था, लेकिन अब एटीपी विकास दुआ को लगाया गया है। नक्शा पास कुछ औऱ है, जबकि मौके पर कुछ औऱ ही बनाया जा रहा है।

Lally Moter Building Back SIde BMC Chauk

एटीपी विकास दुआ ने कहा है कि इसका नक्शा चेक करेंगे, अगर नक्शे के अनुरूप बिल्डिंग नहीं बन रही है तो कार्रवाई की जाएगी।

इंस्पैक्टर पाल परनीत की सुनियारे पर मेहरबानी

नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से लाजपत नगर में रेडक्रास भवन के पास अवैध रूप से चार मंजिला कामर्शियल इमारत बन रही है। जिसकी शिकायत खुद लाजपत नगर के लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से की है, लेकिन अभी तक इस कामर्शियल इमारत पर कोई कार्ऱवाई नहीं हुई।

Lajpat Nagar

लाजपत नगर में रेडक्रास भवन के साथ ही चार मंजिला कामर्शियल इमारत अवैध रूप से बनाई जा रही है। जिसकी शिकायत इलाके के लोगों ने एसटीपी परमपाल और एमटीपी मेहरबान सिंह से की है, लेकिन चार मंजिला बन चुकी इस कामर्शियल इमारत पर कोई कार्ऱवाई नहीं हुई है।

भगवंत मान की शादी आज, जाने कौन है CM की दुल्हनियां

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *