डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी का लगातार टूटना जारी है। आज पंजाब के होशियारपुर से बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि नगर निगम चुनाव से पहले ही कांग्रेस के नेता और मेयर सुरिंदर छिंदा ने अपने 6 पार्षदों के साथ कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।
पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। नगर निगम चुनाव से ठीक पहले होशियारपुर के मेयर सुरिंदर छिंदा ने 6 पार्षदों सहित कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमीं पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। दोआबा में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। ये झटका आम आदमी पार्टी की तरफ से लग रहे हैं।
इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश
होशियारपुर में कांग्रेस के मेयर और पार्षदों को द्वारा पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में जाने के बाद कांग्रेस का बुरा हाल है। कांग्रेस के कई और नेता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं। होशियारपुर ही नहीं, बल्कि पंजाब के कई शहरों में कांग्रेस के नेता कभी भी पार्टी छोड़ सकते हैं।
PM मोदी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन रहे हैं AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल? देखें चौंकाने वाले OPINION POLL
https://youtu.be/3VFVsIwmtas