Punjab News: विजीलैंस टीम ने ASI को 7000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया काबू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई ज़ीरो सहशीलता की नीति को मुख्य रखते हुये पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से चलाई मुहिम के दौरान सोमवार को ज्यूडिशियल कंपलैक्स समराला, ज़िला लुधियाना में तैनात एएसआई अवतार सिंह नायब कोर्ट को 7000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम एएसआई अवतार सिंह को सन्दीप कुमार निवासी गियानपुरा, उत्तर प्रदेश, जोकि अब माछीवाड़ा की नागरा कालोनी में रह रहा है, की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के दफ़्तर लुधियाना में पहुँच कर शिकायत दर्ज करवाई थी।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया गया कि अदालत में चलते एक दुर्घटना का केस में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है परन्तु उक्त नायब कोर्ट इस समझौते को सम्पूर्ण करने के लिए अदालत में उसके बयान दर्ज करवाने की ख़ातिर सहायक सरकारी वकील के नाम पर 20,000 रुपए की माँग कर रहा है और सौदा 7000 रुपए में तय हो गया है।

इसे भी पढ़ें: LPU ने 6 कनाल सरकारी जमीन पर किया कब्जा, मंत्री के आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत में दर्ज तथ्यों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की एक टीम ने ज्यूडिशियल कंपलैक्स समराला में नायब कोर्ट अवतार सिंह ए. एस. आई को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 7000 की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी मुलजिम के खि़लाफ़ मुकदमा नं. 10 तिथि 01.08.2022 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 तहत विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में दर्ज किया गया है और आगे जांच जारी है।

PM मोदी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन रहे हैं AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल? देखें चौंकाने वाले OPINION POLL



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *