Inderbir Singh Nijjar: जालंधर निगम निगम मुख्यालय आ रहे हैं स्थानीय निकाय मंत्री, कुछ अफसर खौफजदा, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Inderbir Singh Nijjar: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर थोड़ी देर में जालंधर नगर निगम मुख्यालय पहूँच रहे हैं। इस सूचना के बाद नगर निगम अधिकारी मंत्री के स्वागत में जुट गए हैं। मंत्री निज्जर पहली बार नगर निगम दफ्तर आ रहे हैं, जिससे कमिश्नर समेत सभी अधिकारी अलर्ट हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमनरजीत सिंह बंटी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

जानकारी के मुताबिक स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर नगर निगम में स्मार्ट सिटी से संबंधित वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। हालांकि निगम में अफसरों को यह डर सता रहा है कि कहीं मंत्री स्मार्ट सिटी के घोटाले के बारे में अफसरों से न पूछ लें। इसे लेकर कुछ अफसरों में खौफ भी है।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

आपको बता दें कि स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर जालंधर जिले के प्रभारी भी है। हालांकि वे जालंधर में कई बार आ चुके हैं, लेकिन नगर निगम मुख्यालय में वे पहली बार आ रहे हैं। इससे नगर निगम के कुछ अधिकारियों में डर भी है। आपको बता दें कि स्मार्ट सिटी के घाटालों की जांच हो रही है। दूसरी तरफ बिल्डिंग ब्रांच के कई अफसरों के खिलाफ शिकायत भी है।

लाल सिंह चड्ढा का बायकाट, हिन्दू संस्कृति का अपमान करते हैं आमिर

https://youtu.be/8voyPxsPu1I















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *