Jalandhar News: जालंधर में आखिर क्यों टूट गई कांग्रेस की ‘तिकड़ी’, रिंकू-बंटी-मेजर हुए अलग-अलग, बंटी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को क्यों जारी करना पड़ा निष्कासित वाली चिट्ठी

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी (Deputy Mayor Harsimnarjit Singh Bunty Resigns from Congress) के कांग्रेस छोड़ने की घोषणा के कुछ घंटे बाद कांग्रेस पंजाब के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने एक चिट्ठी जारी करते हुए डिप्टी मेयर बंटी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। हालांकि इससे पहले 15 जुलाई 2022 को ही डिप्टी मेयर बंटी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

मीडिया में डिप्टी मेयर बंटी की खबरें आने के बाद आज दोपहर बाद कांग्रेस की तरफ से एक चिट्ठी जारी की गई है। 1 अगस्त 2022 को जारी की गई इस चिट्ठी में लिखा है कि जालंधर के डिप्टी मेयर और वार्ड -44 के कौंसलर हरसिमरनजीत सिंह बंटी को पार्टी के खिलाफ गतिविधियों  के कारण 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

एक समय था, जब जालंधर कांग्रेस में सुशील रिंकू, हरसिमरनजीत सिंह बंटी और मेजर सिंह की ये ‘तिकड़ी’ हुआ करती थी। सुशील रिंकू और हरसिमरनजीत सिंह बंटी जब कौंसलर थे, तब इन लोगों ने मेजर सिंह और अन्य पार्षदों के साथ मिलकर विपक्ष के नेता रहे जगदीश राजा के खिलाफ होकर अपना ही एक डायनामिक ग्रुप बना लिया। इस ग्रुप में कांग्रेस के कई कौंसलर जुड़े और रिंकू और बंटी का पूरा सहयोग किया।

रिंकू-बंटी और मेजर के इस डायनामिक ग्रुप ने नगर निगम में ग्रीन बेल्ट घोटाला उजागर किया। इसमें ठेकेदार ने साढ़े नौ लाख रुपये का बिल नगर निगम को देकर खास किस्म के पौधे लगाने का दावा किया था। लेकिन पौधे नहीं लगाए गए। इस घोटाले के उजागर करने के बाद सुशील रिंकू की किस्मत चमक गई।

इसे भी पढ़ें: LPU ने 6 कनाल सरकारी जमीन पर किया कब्जा, मंत्री के आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

सुशील रिंकू को कांग्रेस ने जालंधर वेस्ट हलके से विधायक की टिकट दे दी। बंटी और मेजर ग्रुप ने पूरी शिद्दत के साथ सुशील रिंकू के इलेक्शन में काम किया, रिंकू इलेक्शन जीत गए। यहां तक सब ठीक था। नगर निगम के चुनाव में मेजर सिंह जिस जगह से चुनाव लड़ना चाहते थे, विधायक सुशील रिंकू उन्हें उस इलाके की टिकट नहीं दिलवा सके, जिससे मेजर के बीच मनमुटाव हुआ। ऐसा ही कुछ हाल सिमरनजीत सिंह बंटी का रहा।

मेजर सिंह चुनाव हार गए, जबकि सिमरनजीत सिंह बंटी चुनाव जीत गए। सिमरनजीत सिंह बंटी को इस चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तेजिंदर सिंह बिट्टू का पूरा सहयोग मिला। चुनाव जीतकर बंटी डिप्टी मेयर बन गए। इसके बाद सिमरनजीत सिंह बंटी और सुशील रिंकू में दूरियां बढ़ती गई। मेजर सिंह ने भी सुशील रिंकू से दूरियां बना ली।

रिंकू चुनाव हार गए तो बंटी की शिकायत कर दी

इस विधानसभा चुनाव में सुशील रिंकू ने मेजर सिंह को तो किसी तरह मना लिया, लेकिन हरसिमरनजीत सिंह बंटी को नहीं मना पाए। हालांकि बंटी तब भी काम करते रहे। इस दौरान अचानक बंटी के भाई शैंटी ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया। जिससे रिंकू को शक हो गया कि बंटी और शैंटी उनका सहयोग नहीं कर रहे हैं। सुशील रिंकू चुनाव हार गए, इसके बाद रिंकू ने पार्टी हाईकमान से बंटी की शिकायत कर दी।

ये है डिप्टी मेयर का इस्तीफा

Jalandhar Deputy Mayor Harsimnarjit Singh Bunty resigns from Congress

सुबह डिप्टी मेयर के इस्तीफे की खबर, दोपहर कांग्रेस ने पार्टी से निकाला

जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी के कांग्रेस से इस्तीफा देने की कापी आज सुबह सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुई। सुबह खबर चली कि डिप्टी मेयर बंटी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। जबकि डिप्टी मेयर ने कांग्रेस पार्टी से 15 जुलाई 2022 को इस्तीफा भेज दिया था।

अब जब डिप्टी मेयर बंटी के इस्तीफे की खबरें मीडिया में आ गई तो दोपहर बाद कांग्रेस पार्टी सक्रिय हुई। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मीडिया में एक चिट्ठी वायरल की है। इस चिट्ठी के मुताबिक जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस की तरफ से यह चिट्ठी 1 अगस्त 2022 को जारी की गई है। यानि कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग द्वारा पार्टी से निष्कासित किए जाने से 15 दिन पहले ही डिप्टी मेयर बंटी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

पढ़ें कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग की चिट्ठी

Punjab Congress Letter

विधानसभा चुनाव से रिंकू और बंटी में अनबन

आपको बता दें कि विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के नेता सुशील रिंकू आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शीतल अंगुराल से चुनाव हार गए। इसके बाद डिप्टी मेयर बंटी औऱ रिंकू में अनबन शुरू हो गई। चुनाव हारने के बाद सुशील रिंकू ने कांग्रेस हाईकमान को शिकायत भेजी थी कि डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी और उनका पूरा ग्रुप साथ नहीं चला, जिससे चुनाव हार गए। रिंकू ने डिप्टी मेयर को पार्टी से निकालने की मांग की थी। अब जब डिप्टी मेयर बंटी ने इस्तीफा दे दिया तो, कांग्रेस पार्टी ने भी एक्शन ले लिया।

भारत में इन 13 शहरों में लॉन्च होगी 5G सर्विस, कीमत होगी बेहद कम



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *