Vigilance Raid: विजीलैंस टीम ने मारा छापा, रिश्वत का पैसा लेकर भागने लगा अफसर, विजिलेंस ने 1 KM दौड़ाकर पकड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

असम। Vigilance Raid: असम के सरकारी कार्यालयों में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय द्वारा अभियान जोरों पर चल रहा है। टीम ने कछार जिले के लखीपुर वन मंडल के रेंजर को रिश्वत के पैसे संग रंगे हाथ पकड़ा। छापे पड़ने की जानकारी मिलते ही रेंजर अपने ऑफिस से पैसों रंग भाग निकला। लेकिन टीम ने कुछ दूरी से रेंजर को पकड़ लिया और एक्शन लिया।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

असम के कछार जिले लखीपुर वन मंडल में पदस्थ रेंजर  देवव्रत गोगोई पर वन संसाधनों की तस्करी के बदले एक व्यापारी से कथित तौर पर रिश्वत लेने का आरोप लंबे समय से लगते आ रहा था। रेंजर को रंगे हाथ पकड़ने के लिए गुप्त सूचना के आधार पर सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय के अधिकारियों ने उसके कार्यालय पर छापा मारा।

छापे की खबर मिलते ही रेंजर गोगोई अपने कार्यालय से रिश्वत की रकम के साथ भाग खड़ा हुआ. करीब 1 किमी तक पीछा करने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने रेंजर को पकड़ा। गोगोई ने टीम की चंगुल से भागने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नाकामयाब रहा।

इसे भी पढ़ें: LPU ने 6 कनाल सरकारी जमीन पर किया कब्जा, मंत्री के आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

असम पुलिस के विशेष महानिदेशक जीपी सिंह ने इस अभियान के बारे में ट्वीट किया है। फिलहाल रेंजर गोगोई से पूछताछ की जा रही है। वहीं गोगोई के गुवाहाटी और जोरहाट स्थित निवास पर भी छापेमारी की गई है. इसके पहले भी सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय की टीम ने असम के मोरीगांव और डिब्रूगढ़ में अलग-अलग छापेमारी में दो अधिकारियों को रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा था. जिसमें एक शिक्षा अधिकारी और जिला आबकारी अधीक्षक का था।

जालंधर में आखिर क्यों टूट गई कांग्रेस की ‘तिकड़ी’

https://www.youtube.com/watch?v=-irOYKexrek



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *