डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जालंधर स्मार्ट सिटी के 1000 करोड़ रुपए में करोड़ों रुपए की धांधली हुई है। स्मार्ट सिटी के काम को अफसरों के साथ मिलकर कुछ नेताओं ने मजाक बना दिया। जो पैसा जनता की सुविधाओं के लिए खर्च होना था, उसे कुछ अफसरों औऱ नेताओं ने हड़प लिया।
इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश
डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने आदमी पार्टी के अमृतसर नार्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह (IPS Officer, Ex. IG Punjab) से मिलकर स्मार्ट सिटी के घोटालों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर सही से जांच हो जाए, तो कई बड़े नेता और अफसर जेल में होंगे।
डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह से मिलकर कहा है कि नगर निगम जालंधर में व्यापक स्तर पर घोटाले हुए हैं। इसमें कई नेता और अफसर मिले हुए हैं। वे इन नैक्सेस को तोड़ने के लिए कई बार सरकार से भी कह चुके, लेकिन यह नैक्सेस इतना बड़ा है कि उच्च अधिकारी भी कुछ नहीं कर सके।
विधायक रमन अरोड़ा की शिकायत के बाद जांच शुरू
आपको बता दें कि इससे पहले नगर निगम हाउस की बैठक में स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट में व्यापक स्तर पर धांधली की बात कौंसलर कह चुके हैं। इसे लेकर जालंधर के AAP के विधायक रमन अरोड़ा ने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर से शिकायत किया है। विधायक रमन अरोड़ा की शिकायत के बाद मंत्री ने इसकी जांच शुरू करवा दी है।
जालंधर में आखिर क्यों टूट गई कांग्रेस की ‘तिकड़ी
https://youtu.be/-irOYKexrek