Jalandhar News: कांग्रेस के धरना प्रदर्शन से ‘गायब’ हुए पार्षद, नेता बोले- अब तक मलाई चाटी, संघर्ष के समय भाग खड़े हुए

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस (Congress) देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच जालंधर के डीसी दफ्तर के सामने कांग्रेस की शहरी औऱ देहाती इकाई के जिला प्रधानों ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे धरना प्रदर्शन के लिए काल दिया था। लेकिन आज सुबह 11 बजे तक धरना स्थल पर कांग्रेसी नेता नजर ही नहीं आए। इस खबर को लाइव देखने के लिए क्लिक करें – डेली संवाद LIVE

नगर निगम के 80 वार्डों में कांग्रेस के 65 पार्षद है। डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी औऱ कौंसलर राजीव ओंकार टिक्का ने पार्टी छोड़ दी है, फिर भी कांग्रेस के पास इस समय मेयर जगदीश राजा को मिलाकर 63 कौंसलर बचे हैं। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि आज धरने में कौंसलर नजर नहीं आए। कौंसलर बलराज ठाकुर खुद कांग्रेस के जिला प्रधान और जगदीश राजा मेयर, इसलिए ये दोनों लोग धरने में बैठे, लेकिन अन्य कौंसलर नहीं दिखे।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

जिससे नाराज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने तो यहां तक कह दिया कि साल 2017 लेकर अब तक मलाई चाटने वाले और मौज करने वाले पार्षद व नेता अब धरने में नजर नहीं आ रहे हैं। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करार हार के चलते कई कौंसलर अब पाला बदलने के लिए जुटे हुए हैं।

डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी और कौंसलर राजीव ओंकार टिक्का के पार्टी से इस्तीफे के बाद ज्यादातर कौंसलर इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। जो आज कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में साफ जाहिर हो गया है। कांग्रेस के अधिकतर कौंसलर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करना चाहते हैं, लेकिन AAP के विधायक और नेता फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में विधायक का फर्जी PA गिरफ्तार

कांग्रेसी कौंसलर को अगर AAP ने जगह नहीं दी तो वे भाजपा की तरफ रूख कर सकते हैं। चूंकि भाजपा ने अकाली दल से अलग होकर विधानसभा चुनाव लड़ा था, तो अब आने वाला नगर निगम भी भाजपा अपने दम पर ही लड़ेगी, जिससे उन्हें हर वार्ड में अपना उम्मीदवार चाहिए। इसलिए कई कांग्रेसी कौंसलर भाजपा ज्वाइन करने के लिए जुगत लगा रहे हैं।

सूत्र बता रहे हैं कि जालंधर सैंट्रल हलके के कई कांग्रेसी कौंसलरों को पूर्व विधायक व भाजपा में शामिल हुए सरबजीत सिंह मक्कड़ भाजपा ज्वाइन करवाने के लिए तैयार कर रहे हैं, ये वे कांग्रेसी कौंसलर हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में सैंट्रल हलके के प्रत्याशी राजिंदर बेरी के साथ गद्दारी की और उन्हें चुनाव हरवा दिया। अब इन गद्दार कौंसलरों को भाजपा के मक्कड़ भाजपा में ज्वाइन करवाना चाहते हैं।

भारत में इन 13 शहरों में लॉन्च होगी 5G सर्विस, कीमत होगी बेहद कम















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *