Punjab News: पंजाब के खेल मंत्री मीत हेयर ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर द्वारा आज नयी दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मुलाकात करके खेल सम्बन्धी बनाई जाती केंद्रीय स्कीमों में पंजाब को प्राथमिकता देने की माँग की गई। खेल मंत्री मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब में खेल सभ्याचार पैदा करने के लिए विशेष तौर पर यत्न कर रही है।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

पंजाबी खिलाडिय़ों के अथाह सामथ्र्य को देखते हुये भारत सरकार को खेल बुनियादी ढांचे, खेल सैंटर समेत खेलो इंडिया आदि स्कीमों में पंजाब को प्रमुखता देनी चाहिए जिससे देश के खेल को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। अभी से ही अगले साल होने वाले एशियायी खेलों और 2024 में होने वाले पैरिस ओलम्पिक खेल की तैयारी शुरू करनी होगी।

मीत हेयर ने कहा कि आरंभ से ही पंजाब का खेल से पक्का रिश्ता रहा है। बरमिंघम में चल रहे कामनवैल्थ खेलों में पंजाब के खिलाड़ी जहाँ बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं वहीं चार वेटलिफटरों ने पदक भी जीते हैं। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान समेत 11 खिलाड़ी पंजाब के हैं।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!

पंजाब के खेल मंत्री ने श्री ठाकुर के साथ पंजाब और देश की खेल संबंधी चर्चा की, कैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के खिलाड़ी जीत हासिक करें। इस मौके पर पंजाब से राज्य सभा मैंबर संजीव अरोड़ा और खेल विभाग के प्रमुख सचिव राज कमल चौधरी और डायरैक्टर राजेश धीमान भी उपस्थित थे।

जालंधर में अवैध कामर्शियल इमारतों से वसूली, देखें

https://youtu.be/HUtluS3r-Ls





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *