Facebook: फेसबुक के कई खास फीचर होंगे बंद, यूजर्स नहीं उठा पाएंगे फायदा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 401 शब्द|📅 07 Aug 2022

Facebook Live Shopping: फेसबुक ने अपने इस पॉपुलर फीचर को बंद करने का एलान कर दिया है और आने वाली एक अक्टूबर से यूजर्स इसे यूज नहीं कर पाएंगे। फेसबुक ने 1 अक्टूबर से अपने लाइव शॉपिंग फीचर को बंद करने और अपने मुख्य ऐप और इंस्टाग्राम पर शॉर्ट-फॉर्म वीडियो प्लेटफॉर्म रील्स पर ध्यान केंद्रित करने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!

बता दें कि यूजर्स अभी भी लाइव इवेंट टेलीकास्ट करने के लिए फेसबुक लाइव का उपयोग करने में सक्षम होंगे, लेकिन वे अपने फेसबुक लाइव वीडियो में प्रोडक्ट प्लेलिस्ट या प्रोडक्ट्स को टैग नहीं कर सकते। फेसबुक का लाइव शॉपिंग फीचर क्रिएटर्स को प्रोडक्ट्स के बारे में टेलीकास्ट करने और बेचने की सुविधा देता है। लाइव फीचर को सबसे पहले 2018 में थाईलैंड में रोल आउट किया गया था।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने एक बयान में कहा, “चूंकि यूजर्स शॉर्ट-फॉर्म वीडियो देखना पसंद करते हैं, इसलिए हम अपना ध्यान फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रीलों पर केंद्रित कर रहे हैं।” कंपनी ने ये भी कहा कि अगर आप वीडियो के जरिए लोगों तक पहुंचना और उनसे जुड़ना चाहते हैं, तो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील और रील विज्ञापनों के साथ प्रयोग करके देखें। आप इंस्टाग्राम पर रील्स में प्रोडक्ट्स को टैग भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

फेसबुक ने कहा कि जिनके पास चेकआउट वाली शॉप है और वे इंस्टाग्राम पर लाइव शॉपिंग इवेंट होस्ट करना चाहते हैं, तो वो ऐसा कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि यदि आप पहले के लाइव वीडियो को सेफ करना चाहते हैं, तो आप अपने वीडियो को अपने पेज या क्रिएटर स्टूडियो में डाउनलोड कर सकते हैं।

मेटा का ध्यान अब रील्स पर

मेटा ने अपने टिकटॉक प्रतिद्वंद्वी शॉर्ट-वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म रील्स पर विज्ञापनों से 1 अरब डॉलर वार्षिक रेवेन्यू रन रेट को पार कर लिया है और रील्स के पास अब लॉन्च के बाद के समान समय में फेसबुक/इंस्टाग्राम स्टोरीज की तुलना में अधिक राजस्व रन रेट है। मेटा ने अपनी दूसरी तिमाही की अर्निग कॉल के दौरान घोषणा की थी कि रील्स पर लोग 30 फीसदी समय ज्यादा बिताते हैं।

लव मैरिज के बाद ज्योति नूरां अपने पति को क्यों देने जा रही हैं तलाक

https://youtu.be/HPeWF0YGu2s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *