National Investigation Agency: NIA की बड़ी कार्रवाई, ISIS का आतंकवादी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 07 Aug 2022

नई दिल्ली। National Investigation Agency: दिल्ली के बाटला हाउस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ताबड़तोड़ छापेमारी में एक ISIS के सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकी का नाम मोहसिन अहमद बताया जा रहा है। यह क्रिप्टोकरेंसी की मदद से आतंकी फंडिंग करता था। एनआईए ने रविवार को 6 जगहों पर छापेमारी मारी की जिसके बाद उसे यह सफलता मिली है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली में एक तलाशी अभियान शुरू किया और आईएसआईएस मॉड्यूल की गतिविधियों में कथित रूप से शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नई दिल्ली के बाटला हाउस निवासी मोहसिन अहमद के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

बताया जा रहा है कि मोहसिन अहमद आसपास के लोगों पर नजर रखता था। मौका पड़ने पर लोगों को भड़काने की कोशिश करता था। अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी पता लगाने की कोशिश करेगी कि आखिर मोहसिन अहमद का आगे का क्या प्लान था।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!

एनआईए ने 25 जून को आईपीसी की धारा 153ए और 153बी और यूए (पी) एक्ट की धारा 18, 18बी, 38, 39 और 40 के तहत स्वत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का कट्टर और सक्रिय सदस्य है।

लव मैरिज के बाद ज्योति नूरां अपने पति को क्यों देने जा रही हैं तलाक

https://youtu.be/HPeWF0YGu2s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *