Punjab News: पंजाब का कुख्यात नशा तस्कर अस्पताल से फरार, 3 ASI के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 07 Aug 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) से बड़ी खबर है। पुलिस की लापरवाही के चलते अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिसिन वार्ड नंबर-4 से तरनतारन जेल का कुख्यात नशा तस्कर पुलिस कर्मियों को गच्चा देकर फरार हो गया। यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। इसे लेकर पुलिस ने तीन एएसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक सुखदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न थानों में नशा तस्करी, चोरी और लूटपाट के छह मामले दर्ज हैं। कुछ समय पहले पुलिस ने उसे काबू किया था। अदालत ने उसे तरनतारन जेल भेज दिया था। जेल के अंदर रात सुखदीप सिंह सहित तीन विचाराधीन कैदियों की तबीयत खराब हो गई। सुखदीप की बाजू में दर्द था। जेल प्रशासन ने आरोपितों की हालत देखते हुए गुरु नानक देव अस्पताल में चेकअप करवाने की बात कही थी।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

विचाराधीन कैदियों को पूरी सुरक्षा के साथ गुरु नानक देव अस्पताल लाया गया। चेकअप के बाद अस्पताल प्रशासन ने दो आरोपियों को तरनतारन जेल लौटा दिया और सुखदीप सिंह को मेडिसिन वार्ड में दाखिल कर लिया। इस बीच तीन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी आरोपी सुखदीप पर नजर रखने की थी लेकिन देर रात वह पुलिस कर्मियों को गच्चा देकर अस्पताल से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!

घटना के बाद सारे शहर में नाकाबंदी की गई लेकिन सुखदीप सिंह का कहीं पता-ठिकाना नहीं लगा। पुलिस उसे तलाशने में जुटी है। फिलहाल मजीठा रोड थाने की पुलिस ने तरनतारन पुलिस लाइन के सब इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह की शिकायत पर जालंधर के गोराया स्थित पिद्दी खालसा गांव निवासी सुखदीप सिंह (विचाराधीन कैदी), तरनतारन के वेरोवाल निवासी एएसआई जगजीत सिंह वेरोवाल, जोहलवाला गांव निवासी एएसआई जगजीत सिंह, पट्टी स्थित गार्डन कालोनी निवासी एएसआई परविंदर सिंह को नामजद कर लिया है।

लव मैरिज के बाद ज्योति नूरां अपने पति को क्यों देने जा रही हैं तलाक

https://youtu.be/HPeWF0YGu2s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *