चेन्नई। International Chess Federation: पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) को रविवार को खेल की वैश्विक संचालन संस्था फिडे का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
निवर्तमान अध्यक्ष आर्केडी वोर्कोविच को दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा अध्यक्ष चुन लिया गया है। 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन आनंद वोर्कोविच की टीम का हिस्सा थे। वोर्कोविच को 157 मत मिले जबकि उनके विरोधी आंद्रेई बैरिशपोलेट्स के पक्ष में सिर्फ 16 मत पड़े। एक मत अवैध रहा जबकि 5 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!
चुनाव शतरंज की वैश्विक संस्था की फिडे कांग्रेस के दौरान हुए जिसका आयोजन चेन्नई में 44वें शतरंज ओलंपियाड के दौरान किया गया। अपने करियर के दौरान ढेरों खिताब और सम्मान जीतने के बाद चेन्नई के आनंद ने हाल के समय में अपनी प्रतियोगिताओं की संख्या में कटौती की थी और कोचिंग पर अधिक ध्यान दे रहे थे।
बहुत फेमस हैं विश्वनाथन आनंद
वोर्कोविच ने कहा कि भारतीय स्टार दुनिया भर में पहले से ही काफी फेमस है। उन्होंने आनंद की तारीफ करते हुए कहा कि सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि वो जहां भी जाते हैं आनंद के व्यक्तित्व और योगदान की चर्चा होती है और फिडे इतिहास और फिडे भविष्य के रूप में उसे योगदान को माना जाता है। वोर्कोविच ने कहा कि हमारे पास वास्तव में एक अच्छी टीम है।
लव मैरिज के बाद ज्योति नूरां अपने पति को क्यों देने जा रही हैं तलाक
https://youtu.be/HPeWF0YGu2s