सीवान। Bihar News: पार्षद बिहार के सीवान से बड़ी खबर है। सीवान एक पार्षद पति का महिला और बुजुर्गों पर हमले का वीडियो सामने आया है। विवाद जमीन को लेकर हुआ, जिसमें पार्षद पति अपने कुछ साथियों के साथ दूसरे पक्ष में जमकर मारपीट होती है। इस दौरान महिला और बुजुर्गों पर लाठी-डंडे और बैट बरसाए जा रहे हैं। हमले में छह से ज्यादा लोग घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र संख्या 19 की जिला पार्षद सैमा सोहैल के पति सोहैल अहमद अपने कुछ लोगों के साथ लाठी-डंडे से एक बुजुर्ग महिला सहित उसके घरवालों को पिटाई कर रहा है। पूरा मामला जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव की है। इस घटना में एक पक्ष से करीब 6 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!
इस घटना में सिकंदरपुर गांव निवासी एक पक्ष से अब्दुल मनान की पत्नी सबीरा खातून, पुत्री शाल्या सिद्दीकी और सोनी सिद्दीकी, पुत्र शहंशा सिद्दकी और इरफान अली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। दरअसल, जिला पार्षद सैमा सोहैल के पति सोहैल अहमद के पड़ोसी इरफान के साथ काफी दिनों से भूमि का विवाद चल रहा है।
भूमि विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सभी एक दूसरे की जान के दुश्मन बन बैठे थे। जिसके हाथ में जो भी मिला, उससे वह हमला करते दिखे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। बता दें कि इस मामले में पीड़ित पक्ष इमरान ने थाने में जिला पार्षद पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
जालंधर में पकड़ा गया फ्राड ट्रेवल एजैंट, जमकर हुई छित्तरपरेड
https://youtu.be/H9iklNZ76xw