Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, XEN को किया सस्पैंड, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अवैध खनन सम्बन्धी इख्तियार की गई ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत आज एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए कार्यकारी इंजीनियर खनन रूपनगर पुनीत शर्मा को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के दोष अधीन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य खनन और भूविज्ञान एवं जल संसाधन मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पुनीत शर्मा के खि़लाफ़ उसके अधीन आने वाले क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की मिल रही शिकायतों और रिपोर्टों को देखते हुए कार्यवाही अमल में लाई गई। बरसाती मौसम में खनन करने की मनाही के बावजूद रूपनगर जि़ले के खेड़ा कलमोट और अन्य क्षेत्रों में रात के समय खनन की शिकायतें मिली थीं।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!

पुनीत शर्मा कार्यकारी इंजीनियर, जल निकास और माइनिंग मंडल रूपनगर ने अपनी ड्यूटी के दौरान जि़ले के अधीन आने वाले कम क्षमता वाले पुलों, जोकि सभी वाहनों के लिए दुरुसत नहीं था, को समय पर नोटिस नहीं भेजे गए। उन्होंने बताया कि अधिकारी द्वारा रूपनगर जिले में प्रतिदिन की जाने वाली जायज माइनिंग के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भी अपेक्षित कार्यवाही नहीं की गई, जिस कारण सरकार का वित्तीय नुकसान हुआ और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बैंस ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में किसी को भी अवैध खनन नहीं करने देगी और जो भी अधिकारी खनन से सम्बन्धित अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया गया उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को सख़्त शब्दों में कहा कि किसी भी किस्म की लापरवाही करने वाले अधिकारी के खि़लाफ़ तुरंत सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

पंजाब की महिला मंत्री की वायरल चिट्ठी का सच आया सामने

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *