Jalandhar News: जालंधर की दिलकुशा मार्केट में छापेमारी, आशीर्वाद मेडिकल एजेंसीज, खरबंदा मेडिको, जपजी मेडिकल स्टोर और मल्होत्रा मेडिको पर छापा

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में दवाइयों की होलसेल दिलकुशा मार्केट में बुधवार को दोपहर पुलिस तथा सेहत विभाग की टीम ने छापामारी की। टीमों ने एक साथ मार्केट में चार दुकानों पर दबिश दी। इनमें आशीर्वाद मेडिकल एजेंसीज, खरबंदा मेडिको, जपजी मेडिकल स्टोर तथा मल्होत्रा मेडिको में छापामारी चल रही है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में फगवाड़ा गेट में Chadha Mobile House पर छापेमारी, देखें LIVE

जानकारी के मुताबिक एसीपी रामस्वरूप डोगरा, ड्रग कंट्रोल अफसर अमरजीत सिंह व अनुपमा कालिया व स्टाफ दवाइयां और रिकार्ड खंगाल रहे हैं। पहले चरण में आशीर्वाद मेडिकल एजेंसीज में विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा तीन दुकानों पर पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं।

इसे पढ़ें: बोल्ड आउटफिट कपड़े पहनकर उर्फी जावेद ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

जानकारी के मुताबिक पुलिस और सेहत महकमे की टीम ने वहां सेल परचेज का काम बंद करवा दिया गया है और दुकानदारों के मोबाइल लेकर पुलिस ने अपने कब्जे में रखे हैं। फिलहाल कार्रवाई चल रही है। इसे लेकर अन्य दुकानदारों में भय है। कई दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के पास कितना पैसा है, वीडियो देख कर चौंक जाएंगे आप

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *