Raksha Bandhan: इनोसेंट हाट्र्स ने मनाया भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 10 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। Raksha Bandhan: इनोसेंट हाट्र्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वल्र्ड व कपूरथला रोड) ने विभिन्न गतिविधियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया। प्री-प्राइमरी स्कूल – इनोकिड्स के नन्हे-मुन्नों से बॉन्ड ऑफ टूगेदरनैॅस के अंतर्गत राखी मेकिंग गतिविधि करवाई गई।

बच्चे अपने-अपने टिफिन में मिठाई लेकर भी आए और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। छात्राओं ने सैनिकों के वेशभूषा में सजे छात्रों को राखी बाँधी और बहना ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा है गीत पर नृत्य करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर बच्चों से थाली सज्जा, व राखी मेकिंग गतिविधियाँ करवाई गईं।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में फगवाड़ा गेट में Chadha Mobile House पर छापेमारी, देखें LIVE

छात्रों द्वारा की गई थाली सज्जा व उनके द्वारा बनाई गई सुंदर राखियों को सब के द्वारा खूब सराहा गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा अपने भाइयों को उपहार स्वरूप देने के लिए सुंदर कार्ड बनाए गए, जिनमें उन्होंने अपने भाइयों के लिए संदेश लिखे हुए थे। इन सभी गतिविधियों को करते हुए बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। सभी कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का प्रतीक है।

इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधकर उनकी लंबी आयु व समृद्धि की कामना करती हैं और वहीं भाई अपनी बहन को हर मुसीबत से बचाने व रक्षा करने का वचन देते हैं। इस तरह उन्होंने बच्चों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए इस पर्व की महत्वता बताई और उन्हें हर पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाने के लिए कहा।

रक्षा बंधन कब है? 11 को या फिर 12 अगस्त को बांधी जाएगी राखी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *