Baba Farid University: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वीसी के इस्तीफे पर CM मान ने लिया बड़ा फैसला

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 191 शब्द|📅 11 Aug 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Baba Farid University: पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। खबर फरीदकोट से बाबा फरीद यूनिवर्सिटी को लेकर आ रही है है। बताया जा रहा है बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. राज बहादुर का इस्तीफा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंजूर कर लिया है। इस्तीफा मंजूर करने के बाद इसे राज्यपाल को भेज दिया है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ा माजरा ने फरीदकोट मैडीकल कालेज में वीसी राज बहादुर को फटकार लगाई थी, क्योंकि अस्पताल में गद्दों की हालत काफी खराब थी, जिसे लेकर सेहत मंत्री ने राज बहादुर को काफी फटकार लगाई थी और इस दौरान काफी तकरार हुई थी।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में फगवाड़ा गेट में Chadha Mobile House पर छापेमारी

इस पूरे मामले की सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हुई। इससे आहत होकर वीसी डा. राज बहादुर ने पंजाब सरकार को इस्तीफा सौंप दिया था। वहीं अब पंजाब सरकार द्वारा इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है, जिसके बाद सरकार का कहना है कि जल्द ही यूनिवर्सिटी में नया चांसलर नियुक्त होगा।

हिमाचल में बाढ़: सड़कें पानी में डूबी, कुल्लू में बह गए कई घर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *