Boat Accident: नाव पलटने से 50 लोग नदी में डूबे, 4 शव बरामद, रेस्क्यू आपरेशन जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 257 शब्द|📅 11 Aug 2022

बांदा। Boat Accident: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बड़ा नाव हादसा हो गया। यहां यमुना नदी में एक नाव पलट गई, जिसमें करीब 50 लोग सवार थे। इनमें से 20 लोगों के डूबने की खबर है। अभी तक 4 शव बरामद हुए हैं। जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि बांदा के मरका घाट से फतेहपुर जिले के असोथर घाट की ओर जा रही नाव अचानक डूब गई।

उत्तर प्रदेश के बांदा के मरका घाट से फतेहपुर जा रही नाव यमुना नदी में संतुलन बिगड़ने से डूब गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसमें सवार 30 से अधिक लोग सवार थे। इसमें बच्चों समेत 20 से 25 महिलाएं सवार थीं। गोताखारों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में फगवाड़ा गेट में Chadha Mobile House पर छापेमारी

नाव में सवार गया प्रसाद किसी तरह तैरकर घाट पर पहुंचे। समगरा गांव निवासी गयाप्रसाद निषाद ने बताया कि नाव में करीब 50 लोग सवार थे। इसमें 22 महिलाएं व बच्चे भी थे। बताया कि तेज हवा के चलते लहरें उठी जिससे नाविक संतुलन नहीं बना सका और नाव पलट गई।

इस घटना के बाद बांदा और फतेहपुर पुलिस की टीमें रेस्क्यू में जुट गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बांदा में हुए नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मौके पर जिले के कई उच्च अधिकारी समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद है।

हिमाचल में बाढ़: सड़कें पानी में डूबी, कुल्लू में बह गए कई घर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *