डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के जिला प्रशासकीय कांप्लैक्स में स्थित तहसील दफ्तर में मुलाजिम राष्ट्रीय ध्वज यानि तिरंगा झंडा बेच रहे हैं। लोगों का आरोप है कि जो लोग तहसील में जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री करवाने आते हैं, उनसे तिरंगा झंडा के नाम पर 500 रुपए से लेकर 1000 रुपए वसूला जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक आज तहसील कांप्लैक्स में तिरंगा झंडा बेचने का मामला सामने आया। इसकी वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रही है। हैरानी की बात तो यह है कि तहसील के अफसर इसे जायज बता रहे हैं। हालांकि ये अफसर यह कह रहे हैं कि तिरंगा झंडा 18 रुपए औऱ 25 रुपए में बेचा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में फगवाड़ा गेट में Chadha Mobile House पर छापेमारी
तहसील के अफसरों के मुताबिक जिला परिषद की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा तहसील में आय़ा था, उच्च अधिकारियों के कहने पर झंडे को 18 रुपए और 25 रुपए में बेचा जा रहा है। 18 रुपए वाले झंडे की साइज छोटा है, जबकि 25 रुपए वाले झंडे का साइज बड़ा है। हालांकि इस संबंध में तहसील के अफसर सरकार द्वारा जारी कोई भी आदेश या निर्देश नहीं दिखा सके।
तहसील में तिरंगा झंडा खरीदोगे तभी होगी संपत्तियों की रजिस्ट्री, देखें
https://www.youtube.com/watch?v=Pb9N7lwrqX4&t=5s