Punjab News: पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग ने गुजरात की महिलाओं को 1000 रुपये देने का वायदा करने वाले केजरीवाल पर साधा निशाना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 11 Aug 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गुजरात में 18 साल से अधिक आयु वर्ग की सभी महिलाओं को 1000 रुपये देने का वायदा करने वाले आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल से गुजरात की महिलाओं को वायदा करने से पहले पूछना चाहते हैं कि क्या पंजाब में पहले यह वायदा पूरा करना उनकी एक नैतिक जिम्मेदारी नहीं है।

केजरीवाल द्वारा हाल ही में गुजरात में किए गए वादे पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए, वड़िंग ने कहा कि उन्हें मीडिया की खबरों से पता चला है कि अरविंद केजरीवाल गुजरात में उसी तर्ज पर 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को वायदा कर रहे हैं, जिस प्रकार उन्होंने पंजाब की महिलाओं को किया था कि यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है कि वह यहां प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये देंगे।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में फगवाड़ा गेट में Chadha Mobile House पर छापेमारी

उन्होंने गुजरात की महिलाओं से केजरीवाल से पूछने की अपील की है कि क्या पंजाब में उनकी सरकार ने वायदे मुताबिक महिलाओं को 1000 रुपया देना शुरू कर दिया है, जिस प्रकार वह गुजरात में वायदा कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गुजरात के लोगों को आप के झूठे वादों पर भरोसा करने से पहले पंजाब में इनकी सच्चाई को जांच लेना चाहिए।

वड़िंग ने कहा कि चाहे मुफ्त बिजली हो या फिर महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह भत्ता देना, आप हर वायदे से पीछे हट गई है। उन्होंने ऐलान किया कि राज्य से पार्टी के नेता गुजरात जाएंगे और आप द्वारा वहां झूठ का प्रचार करने की कोशिशों का भंडाफोड़ करेंगे। उन्होंने गुजरात के लोगों से कहा कि लोग अखबारों में पूरे पेज के विज्ञापनों और टीवी चैनलों पर इनकी वाह-वाह के झांसे में ना आएं, जो सब कुछ पंजाब के करदाताओं के पैसों से खरीदा गया है। उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाबी खुद को ठगा व लुटा हुआ महसूस कर रहा है।

तहसील में तिरंगा झंडा खरीदोगे तभी होगी संपत्तियों की रजिस्ट्री, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *