Punjab News: पंजाब में सडक़ों का होगा सुधार; 26 प्रोजैक्ट 2023-24 के दौरान 1851 करोड़ रुपए के साथ मुकम्मल होंगे

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 618 शब्द|📅 11 Aug 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के सड़क नैटवर्क (Road Network in Punjab) को बेहतर बनाने के लिए पंजाब में 26 प्रोजैक्ट प्रक्रिया अधीन हैं और इनको 2023-24 में मुकम्मल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. (Harbhajan Singh ETO) ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रमाणित 1851 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाले इन प्रोजैक्टों में 8 बड़े और छोटे पुल, 388 किलोमीटर राष्ट्रीय मार्गों की अपग्रेडेशन के काम प्रगति अधीन हैं, जोकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान मुकम्मल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: तिरंगा झंडा खरीदोगे तभी होगी संपत्तियों की रजिस्ट्री

उन्होंने बताया कि नंगल में 58.77 करोड़ रुपए और 123.8 करोड़ रुपए की लागत वाले दो रेलवे ओवर ब्रिज, मोगा-कोट ईसे खान-मक्खू-हरीके-खालड़ा मार्ग को 293.64 करोड़ रुपए की लागत से चौड़ा और अपग्रेड करना, मक्खू-हरीके मार्ग को 192.48 करोड़ रुपए की लागत से चौड़ा और अपग्रेड करने के साथ-साथ एक साझे पुल और दो रेलवे अंडर ब्रिजों का निर्माण करना, टोहाना (पंजाब/हरियाणा सरहद) से मूनक-जाखल -बुढलाडा-भीखी मार्ग को 293.1 करोड़ रुपए की लागत के साथ चौड़ा करने और अपग्रेड करना और गाँव जंडू सिंघा से गाँव मदारा (राष्ट्रीय मार्ग 03) को 15.04 करोड़ रुपए की लागत से चार-मार्गीय किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में फगवाड़ा गेट में Chadha Mobile House पर छापेमारी

ई.टी.ओ. ने बताया कि राष्ट्रीय मार्ग 703-ए में 6.06 करोड़ रुपए की लागत वाले तीन छोटे पुलों का निर्माण करना, सलाबतपुरा-फूल मार्ग की 84.09 करोड़ रुपए की लागत से चौड़ा और अपग्रेड करना, जालंधर- कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी-मक्खू मार्ग की 39.68 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड करना और चार मार्गीकरण करना, 22.71 करोड़ रुपए की लागत से घग्गर नदी पर पुल का निर्माण, पठानकोट-बनीखेत मार्ग का 32.14 करोड़ रुपए की लागत के साथ मज़बूतीकरण करना और 67.19 करोड़ रुपए की लागत के साथ जालंधर- नकोदर-मोगा मार्ग को चौड़ा और चार मार्गीय किया जा रहा है।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया 2.22 करोड़ रुपए की लागत से जालंधर-कपूरथला-मक्खू मार्ग पर छोटे पुल का निर्माण, 29.75 करोड़ रुपए की लागत से फिऱोज़पुर से भारत-पाक सरहद तक व्हीकल अंडर पास का निर्माण करना, 15.77 करोड़ रुपए की लागत से शुतराना बस स्टैंड में व्हीकल अंडर पास का निर्माण करना, 10.35 करोड़ रुपए की लागत से टैक्स बैरियर ज़ीरकपुर-अम्बाला मार्ग में व्हीकल अंडर पास का निर्माण करना और 80 करोड़ रुपए की लागत से फगवाड़ा-बंगा-नवांशहर-रोपड़ मार्ग पर स्टील पुल का निर्माण किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: अकाली नेताओं का बड़ा फैसला, कहा- सुखबीर बादल ही रहेंगे प्रधान

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि बरनाला-मानसा-सरदूलगढ़ मार्ग का 84.59 करोड़ रुपए की लागत से मज़बूतीकरण करना, हुसैनीवाला-फिऱोज़पुर कैंट-मलवाल मार्ग का 22.31 करोड़ रुपए की लागत से मज़बूतीकरण करना, अबोहर बाइपास मार्ग का 7.85 करोड़ रुपए की लागत से मज़बूतीकरण करना, जालंधर- कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी-लोहियाँ-मक्खू मार्ग का 19.34 करोड़ रुपए की लागत से मज़बूतीकरण करना, बठिंडा-श्री मुक्तसर साहिब मार्ग का 41.92 करोड़ रुपए की लागत से मज़बूतीकरण करना और पठानकोट से जम्मू मार्ग का 12.19 करोड़ रुपए की लागत से मज़बूतीकरण का काम किया जा रहा है और 17.32 करोड़ रुपए की लागत से पत्तों-जवाहर सिंह वाला से कांगड़ सडक़ को चौड़ा और अपग्रेडेशन करने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आरंभ की जा चुकी है।

लोक निर्माण मंत्री ने आगे बताया कि 263.19 करोड़ रुपए की लागत से अरिफके-फिऱोज़पुर-श्री मुक्तसर साहिब-मलोट मार्ग को चौड़ा और अपग्रेड करने और 15.72 करोड़ की लागत से बिसत दोआब केनाल पर फगवाड़ा-बंगा-नवांशहर-रोपड़ मार्ग पर पुल के निर्माण का काम जल्द ही शुरू होने की संभावना है।

तहसील में तिरंगा झंडा खरीदोगे तभी होगी संपत्तियों की रजिस्ट्री, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *