Punjab News: कल नहीं बंद होगा पंजाब, 19 अगस्त तक फैसला स्थगित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 211 शब्द|📅 11 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब बंद की कॉल फिलहाल स्थगति हो गई है। वाल्मीकि समुदाय द्वारा 12 अगस्त को पंजाब बंद की घोषणा की गई थी, इसे अब 19 अगस्त तक स्थगित किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ वाल्मीकि भाईचारे की 19 अगस्त को मीटिंग होगी।

आपको बता दें कि वाल्मीकि भाईचारे और रविदास भाईचारे द्वारा 12 अगस्त को पंजाब बंद की कॉल का ऐलान किया गया था, जो कि स्थगित कर दी गई है। अमृतसर के श्री रामतीर्थ से वाल्मीकि समुदाय ने हुक्मनामा जारी शुक्रवार को पंजाब बंद का एलान किया था।

Punjab News: कल नहीं बंद होगा पंजाब, 19 अगस्त तक फैसला स्थगित
Punjab Band Call Postpone Letter
इसे भी पढ़ें: जालंधर में फगवाड़ा गेट में Chadha Mobile House पर छापेमारी

भगवान वाल्मीकि जी के पावन तीर्थ श्री रामतीर्थ से समुदाय ने हुक्मनामा जारी कर कहा था कि 12 अगस्त को पंजाब सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक बंद रहेगा। समुदाय के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर 11 अगस्त को बंद नहीं किया गया बल्कि 12 अगस्त को बंद की काल दी गई है। वाल्मीकि समुदाय ने यह बंद की काल एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू की एक टिप्पणी के बाद दी थी।

तहसील में तिरंगा झंडा खरीदोगे तभी होगी संपत्तियों की रजिस्ट्री, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *