चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों और विधायकों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। भगवंत मान सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रखी है। इस अभियान के हत्थे कांग्रेस के एक और नेता चढ़ने वाले है। कांग्रेस के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर भी विजीलैंस के रडार पर आ गए हैं। आरोप है कि पूर्व विधायक ने पंचायती फंड का दुरुपयोग किया है।
विजिलेंस ब्यूरो ने गांव आकड़ी की सरपंच को कल गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर की भूमिका भी इस करोड़ों के पंचायती फंड घोटाले में शक के दायरे में है। पूर्व विधायक जलालपुर अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं। इस पूरे स्कैम में उनका नाम जुड़ने से विजीलैंस ने जांच तेज कर दी है।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में फगवाड़ा गेट में Chadha Mobile House पर छापेमारी
आपको बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो ने पटियाला जिले के गांव आकड़ी की सरपंच हरजीत कौर को गिरफ्तार किया। उन पर पंचायती फंडों में 12.24 करोड़ की हेराफेरी का आरोप है। विजिलेंस को शक है कि इस मामले में कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर के जरिए ही रुपयों का लेनदेन हुआ। जिसके बाद पूर्व विधायक जलालपुर से भी पूछताछ की तैयारी है।
पूर्व MLA की करीबी रही सरपंच : मंत्री
पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि यह बहुत बड़ा घपला हुआ था। जिसमें कई अफसर भी सस्पेंड किए हैं। विजिलेंस के पास इसकी जांच है। इसमें पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर की करीबी सरपंच को भी गिरफ्तार किया गया है।
हिमाचल में बाढ़: सड़कें पानी में डूबी, कुल्लू में बह गए कई घर, देखें
https://youtu.be/mzDlh4Dr32w