Punjab News: पंजाब विधानसभा अध्यक्ष के सुरक्षाकर्मियों ने ट्रक ड्राइवर को पीटा, AIMTC के प्रधान कुलतरण सिंह अटवाल ने की निंदा, कहा- ड्राइवर को पीटने वाले को दिलवाएंगे सजा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 204 शब्द|📅 12 Aug 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Punjab News: आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रधान कुलतरण सिंह अटवाल ने अमृतसर में ट्रक ड्राइवर की पिटाई पर गहरा रोष प्रकट किया है। कुलतरण सिंह अटवाल ने कह है कि पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा के सामने उनके सुरक्षाकर्मियों ने ड्राइवर को बीच रोड पीटा है, जिससे पंजाब ही नहीं पूरे देश के ट्रांसपोर्टरों में गुस्सा है।

कुलतरण सिंह अटवाल ने कहा है कि अमृतसर में सड़क निर्माण का काम चल रहा था, जिससे ट्रक ड्राइवर कुलतार सिंह संधवा के काफिले को साइड नहीं दे सका। गुस्साए संधवा के सुरक्षाकर्मियों ने ट्रक ड्राइवर को पीट कर घायल कर दिया। अटवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी जहां एक तरफ वीआईपी कल्चर के खिलाफ बोलती है, तो दूसरी उनके नेता कुलतार सिंह संधवा के मौजूदगी में बीच रोड एक ट्रक ड्राइवर को पीटा जाता है।

कुलतरण सिंह अटवाल ने कहा है कि आल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस इस पूरे घटना को लेकर देश भर में विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि ट्रक ड्राइवर को पीटने वाले लोगों के खिलाफ जब तक कार्ऱवाई नहीं होती, तब तक इस मामले में ट्रांसपोर्टर चुप नहीं बैठेंगे।

AIMTC के प्रधान कुलतरण सिंह अटवाल बोले- ड्राइवर को पीटने वाले को दिलवाएंगे सजा

https://www.youtube.com/watch?v=3rCdqNK09SU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *