Nooran Sisters: सूफी सिंगर ज्योति नूरां ने पति को नशेड़ी बताकर मांगा था तलाक, अब बोली- ‘मेरा पति, मेरा देवता है’, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 240 शब्द|📅 13 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। Nooran Sisters: फेमस सिंगर ज्योति नूरां (Jyoti Nooran) और उसके पति कुणाल पासी (Kunal Pasi) के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया है। शनिवार को दोनों ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उनका आपस में कोई विवाद नहीं रहा, दोनों अब एक ही हैं। ज्योति नूरां ने कहा कि लोगों की दुआओं से उनका और उनके पति के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया है। उनके पति ने उनको हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया है।

कुणाल पासी ने कहा कि कुछ लोगों ने उनके बीच दूरियां बढ़ाने का प्रयास किया है, लेकिन ऐसे लोगों की साजिश कामयाब नहीं हुई क्योंकि उनके चाहने वालों की दुआएं उनके साथ हैं। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बीच अब कभी ऐसा कोई विवाद नहीं होगा। वहीं ज्योति नूरां के वकील कमल ने बताया कि दोनों के बीच दायर हुआ तलाक का केस वापस लेने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: विधायक रमन अरोड़ा का ‘नायक’ अवतार

बता दें कि पिछले दिनों गायिका ज्योति नूरां ने अपने पति कुणाल पति पर नशा करके मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसी के चलते उन्होंने कहा था कि उनके पति ने करोड़ों रुपये का गबन किया है। ज्योति नूरां ने अपने पति के खिलाफ तलाक का केस दायर किया था। कुणाल ने भी ज्योति नूरां पर कई आरोप लगाए थे।

ड्रामेबाज ज्योति नूरां, पति को नशेड़ी बताकर पहले मांगा तलाक, अब पति पर उमड़ आया प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *