Punjab News: पंजाब में एक विधायक-एक पेंशन योजना लागू, CM मान ने Tweet कर के दी जानकारी

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Singh Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 339 शब्द|📅 13 Aug 2022

चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Governor Banwarilal Purohit) ने एक विधायक-एक पेंशन योजना (One MLA-One Pension Scheme) को मंजूरी दे दी है। यह फाइल काफी समय से राज्यपाल के पास अटकी हुई थी। राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस संबंध में गजट अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर दी।

पंजाब की भगवंत मान सरकार इसी वर्ष 1 जुलाई को इस संबंध में विधानसभा में विधेयक लेकर आई थी। इसके बाद इसे मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेज दिया गया था। इस संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद अब राज्य में विधायक को एक ही पेंशन मिलेगी। राज्य में अब तक हर कार्यकाल की अलग-अलग पेंशन मिलती थी।

इसे भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां ने पति को नशेड़ी बताकर मांगा था तलाक, अब बोली- ‘मेरा पति, मेरा देवता है

उदाहरण के लिए यदि कोई नेता पांच बार विधायक रहा तो उसे पांच पेंशन मिलती थी, लेकिन अब एक ही पेंशन मिलेगी। विधायकों की पेंशन के संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद अब विधायकों को उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद 60 हजार रुपये पेंशन और डीए ही मिलेगा।

बता दें, इससे पहले दो मई को भगवंत मान कैबिनेट ने एक विधायक, एक पेंशन योजना को मंजूरी दी थी। इसके बाद फाइल राज्यपाल को भेज दी गई थी, लेकिन राज्यपाल ने यह कहते हुए फाइल लौटा दी थी कि इस संबंध में विधानसभा में बिल पेश किया जाए। इसके बाद भगवंत मान सरकार ने 1 जुलाई को विधानसभा में विधेयक पेश किया था।

इसे भी पढ़ें: विधायक रमन अरोड़ा का ‘नायक’ अवतार

पंजाब में विधायकों के पास एक से ज्यादा पेंशन जा रही थी। जिस कारण सरकार पर 19.53 करोड़ का वित्तीय बोझ हर साल पड़ रहा था। कई पूर्व विधायक तो ऐसे भी हैं जिनकी पेंशन पांच लाख रुपये तक बन रही थी। सरकार के इस फैसले से हर साल खजाने पर करोड़ों रुपये का बोझ कम होगा।

जालंधर का रिएय हीरो, MLA रमन अरोड़ा ने करप्शन पर किया सबसे बड़ा वार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *