Independence Day: देश की आज़ादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर शहीद-ऐ-आज़म भगत सिंह राज्य युवा पुरस्कार फिर शुरू करने का ऐलान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 404 शब्द|📅 14 Aug 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Independence Day: देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के सौभग्यशाली मौके पर पंजाब सरकार द्वारा नौजवानों को राज्य के विकास में हिस्सेदार बनाने, युवा शक्ति को बढ़ावा देने और उनके सशक्तिकरण के लिए पिछले समय से रुके हुए शहीद-ए-आज़म भगत सिंह राज्य युवा पुरस्कार को फिर से शुरू करने का फ़ैसला किया है। इसके साथ ही नौजवानों के लिए चंडीगढ़ में बनाए युवा भवन का नवीनीकरण और पुनरूद्धार किया जा रहा है।

यह जानकारी खेल एवं युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सैक्टर-42 स्थित युवा सेवा के डायरैक्टोरेट युवा भवन में की गई बैठक के उपरांत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की सोच को आगे ले जाने और नौजवानों को राज्य के नेतृत्व के लिए तैयार करने के लिए निरंतर कोशिशें कर रही है, जिसके निष्कर्ष के तौर पर यह बड़ा फ़ैसला लिया गया है। इस पुरस्कार में 51 हज़ार रुपए की नकद राशि, एक मैडल, एक स्क्रॉल, एक बलेजऱ और एक सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: विधायक रमन अरोड़ा का ‘नायक’ अवतार

मीत हेयर ने कहा कि राज्य के हर जिले के दो नौजवानों जिनकी उम्र 15 से 35 साल के दरमियान हो, को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह राज्य युवा पुरस्कार दिया जाता है, परन्तु यह अवॉर्ड पिछले समय से नहीं दिया गया। पंजाब सरकार नौजवानों को विशेष प्राथमिकता देती हुई इस अवॉर्ड को फिर से शुरू करने जा रही है, जिस सम्बन्धी युवा सेवा विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं।

युवा कल्याण गतिविधियाँ, एन.सी.सी., एन.एस.एस., सामाजिक सेवाएं, सभ्याचार गतिविधियां, खेल, ट्रेकिंग, राष्ट्रीय एकता, खूनदान, नशों के विरुद्ध जागरूकता, शैक्षिक योग्यता, बहादुरी के कारनामे, स्काउट्स एंड गाईडिंग और साहसी गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले नौजवानों में से उनकी मेरिट के अनुसार चयन करके यह अवॉर्ड दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां ने पति को नशेड़ी बताकर मांगा था तलाक, अब बोली- ‘मेरा पति, मेरा देवता है

युवा सेवा मंत्री ने चंडीगढ़ में युवा भवन ईमारत के नवीनीकरण और जीर्णोद्धार के लिए भी कहा है जिस पर करीब 3 करोड़ रुपए ख़र्च आएंगे। युवकों के लिए ‘सैंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के तौर पर बनाए जाने वाले इस युवा भवन का उद्देश्य नौजवानों के लिए सरकार की गतिविधियों, प्रोग्रामों को आगे बढ़ाना है। इसके अलावा युवक मेले करवाने के लिए भी कहा गया, जिसमें नौजवान बड़े स्तर पर हिस्सा लेंगे।

जालंधर का रिएल हीरो, MLA रमन अरोड़ा ने करप्शन पर किया वार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *