Police Medal: पंजाब के IPS बी. चंद्र शेखर और जतिन्दर सिंह औलख को राष्ट्रपति पुलिस मैडल, परमिन्दर सिंह भंडाल समेत इन अफसरों को पुलिस मैडल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 14 Aug 2022

डेली संवाद, चंडीगढ। Police Medal: पंजाब पुलिस की शानदार सेवाओं को मान्यता देते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों का ऐलान किया है, जिनको विशिष्ट सेवाओं के बदले राष्ट्रपति पुलिस मैडल (पीपीएमडीएस) और शानदार सेवाओं के बदले पुलिस मैडल (पीएमएमएस) से सम्मानित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: विधायक रमन अरोड़ा का ‘नायक’ अवतार

ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (बी.ओ.आई.) पंजाब के डायरैक्टर बी चंद्र शेखर और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आई.जी.पी.) इंटेलिजेंस जतिन्दर सिंह औलख को विशिष्ट सेवाओं के बदले राष्ट्रपति पुलिस मैडल से सम्मानित किया जायेगा। इसी तरह छह पीपीएस अधिकारियों एआईजी ज़ोनल सीआईडी अमृतसर वरिन्दर सिंह, डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमृतसर परमिन्दर सिंह भंडाल, डीएसपी आईआरबी लुधियाना दलजीत सिंह, डीएसपी कमांडो बटालियन बहादुरगढ़ संजीव कुमार, डीएसपी पीआरटीसी जहानखेलां हरजीत सिंह और डीएसपी सीआईडी जालंधर हरभजन लाल का नाम उन 14 अधिकारियों/कर्मचारियों में शामिल है जिनका चयन शानदार सेवाओं के बदले पुलिस मैडल के लिए किया गया है।

Police Medal: पंजाब के IPS बी. चंद्र शेखर और जतिन्दर सिंह औलख को राष्ट्रपति पुलिस मैडल, परमिन्दर सिंह भंडाल समेत इन अफसरों को पुलिस मैडल

इसे भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां ने पति को नशेड़ी बताकर मांगा था तलाक, अब बोली- ‘मेरा पति, मेरा देवता है

बाकी अधिकारियों में इंस्पेक्टर राज कुमार, एसआई सम्पूरन सिंह, एसआई राजेश कुमार, एसआई राम दर्शन, एसआई चंद्र प्रकाश, एसआई सिकन्दर सिंह, एएसआई मन्जीत सिंह और एएसआई प्रितपाल सिंह शामिल हैं। डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए इन अधिकारियों की सेवाओं को मान्यता देने और समूची पंजाब पुलिस फोर्स का मनोबल बढ़ाने के लिए भारतीय गृह मंत्रालय का धन्यवाद किया।

Police Medal: पंजाब के IPS बी. चंद्र शेखर और जतिन्दर सिंह औलख को राष्ट्रपति पुलिस मैडल, परमिन्दर सिंह भंडाल समेत इन अफसरों को पुलिस मैडल

उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता पुलिस फोर्स को और ज्यादा लगन और तनदेही से काम करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिसकी अलग-अलग सुरक्षा चुनौतियों वाले सीमावर्ती राज्यों में बहुत ज़रूरत है।

जालंधर का रिएल हीरो, MLA रमन अरोड़ा ने करप्शन पर किया वार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *