Independence Day: PM मोदी ने बताया अगले 25 सालों का क्या है प्लान? कहा- भ्रष्टाचार, परिवारवाद, देश के लुटेरे, पढ़ें PM का पांच प्रण

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 589 शब्द|📅 15 Aug 2022

नई दिल्ली। Independence Day: आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Naredra Modi) ने देश को संबोधित किया। लाल किले से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले 25 साल देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने कहा कि हमे अगले 25 साल पंच प्राण पर केंद्रित करना होगा। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर पांच प्राण शक्तियां गिनाईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब देश बड़े संकल्प लेकर चलेगा, और वो बड़ा संकल्प है विकसित भारत और उससे कुछ कम नहीं होना चाहिए। दूसरा प्राण है किसी भी कोने में हमारे मन के भीतर अगर गुलामी का एक भी अंश हो उसे किसी भी हालत में बचने नहीं देना।

इसे भी पढ़ें: विधायक रमन अरोड़ा का ‘नायक’ अवतार

तीसरी प्राण शक्ति- हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। चौथा प्राण है- एकता और एकजुटता और पांचवां प्राण है- नागरिकों का कर्तव्य, इसमें प्रधानमंत्री भी बाहर नहीं होता है, राष्ट्रपति भी बाहर नहीं है। प्रधान मंत्री के कहा कि हमें ‘पंच प्रण’ पर अपनी शक्ति, संकल्पों और सामर्थ्य को केंद्रित करना होगा।

PM मोदी के दिए पांच प्रण-

  • अब देश बड़े संकल्प लेकर चलेगा और वो बड़ा संकल्प है विकसित भारत और उससे कुछ कम नहीं होना चाहिए।
  • दूसरा प्रण है किसी भी कोने में हमारे मन के भीतर अगर गुलामी का एक भी अंश हो उसे किसी भी हालत में बचने नहीं देना है।
  • मोदी ने कहा कि हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए. एकता और एकजुटता के साथ हमें देशहित में काम करना चाहिए।
  • चौथा प्रण एकता और एकजुटता है. एकता की ताकत है. देश के 130 करोड़ देशवासियों में एकता रहे. यह चौथा प्रण है।
  • पांचवां प्रण में नागरिकों के कर्तव्य है जिनमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे वो आजादी की लड़ाई लड़ने वाले हों या राष्ट्र का निर्माण करने वाले-डॉ राजेंद्र प्रसाद, नेहरू जी, सरदार पटेल, एसपी मुखर्जी, एलबी शास्त्री, दीनदयाल उपाध्याय, जेपी नारायण, आरएम लोहिया, विनोबा भावे, नानाजी देशमुख, सुब्रमण्यम भारती-आज का दिन है. ऐसे महापुरुषों के आगे नतमस्तक।

भारत न रुका, न झुका और आगे बढ़ता रहा: PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस मिट्टी में शक्ति है; तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत न रुका, न झुका और आगे बढ़ता रहा। अपने संबोधन में पीएम ने कोरोना महामारी दौर को भी याद किया। पीएम ने कहा कि कोरोना के कालखंड में दुनिया वैक्सीन लेने या न लेने की उलझन में जी रही थी।

इसे भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां ने पति को नशेड़ी बताकर मांगा था तलाक, अब बोली- ‘मेरा पति, मेरा देवता है

पीएम मोदी ने कहा कि उस समय हमारे देश लोगों ने 200 करोड़ डोज लेकर दुनिया को चौंका देने वाला काम करके दिखाया। आजादी के इतने दशकों बाद पूरे विश्व का भारत की तरफ देखने का नजरिया बदल चुका है। विश्व, भारत की तरफ गर्व और अपेक्षा से देख रहा है। समस्याओं का समाधान भारत की धरती पर, दुनिया खोजने लगी है।

भारत की धरती से जुड़ी हुई शिक्षा नीति बनी है: PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले कि जिस प्रकार से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनी है, जिस मंथन के साथ बनी है, कोटि-कोटि लोगों के विचार प्रवाह को संकलित करते हुए बनी है। भारत की धरती से जुड़ी हुई शिक्षा नीति बनी है। आज विश्व पर्यावरण की समस्या से जो जूझ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग की समस्याओं के समाधान का रास्ता हमारे पास है। इसके लिए हमारे पास वो विरासत है, जो हमारे पूर्वजों ने हमें दी है।

आंखों देखी भारत-पाक बटवारे का दर्द, देख कर रो देंगे आप

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *