Punjab News: सब इंस्पैक्टर की कार में IED मिलने से हड़कंप, नशा तस्करों पर शक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 260 शब्द|📅 16 Aug 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। शहर के पाश इलाके रंजीत एवेन्यू में बोलेरो कार में इंप्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस (आइईडी) लगी मिलने से हड़कंप मच गया। बोलेरो गाड़ी सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की बताई जा रही है। वह कई बड़े नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुके हैं।

सूचना पाकर समय पर मौके पर पहुंची बम स्क्वाड टीम ने विस्फोटक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आइडी को कब्जे में लेते समय किसी को भी कानों कान खबर तक नहीं होने दी। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गई हैं। चंडीगढ़ से फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है। आईजी मोहनीश चावला ने बताया कि एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई है।

इसे भी पढ़ें: विधायक रमन अरोड़ा का ‘नायक’ अवतार

घटना मंगलवार सुबह रंजीत एवेन्यू सी ब्लाक इलाके की है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक बोलेरो कार के पास पहुंचे और उसमें आइईडी फिट कर वहां से फरार हो गए। मंगा नाम के एक युवक ने संदिग्धों को बोलेरो में आइडी लगाते हुए देख लिया। इसके बाद जैसे ही पुलिस को सूचना दी गई, क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

इसके बाद घटना की जानकारी कार के मालिक को दी गई। लावारिस वस्तुओं के साथ कार का मालिक तुरंत पुलिस अधिकारियों को सूचना देने पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आइडी को कब्जे में ले लिया है।

देश में बढ़ती महंगाई पर AAP नेता संजय सिंह का PM मोदी पर कटाक्ष

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *