MLA Sheetal Angural Threat: जालंधर के MLA शीतल अंगुराल को जान से मारने की धमकी, जाने क्या है वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 358 शब्द|📅 17 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। MLA Sheetal Angural Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल (MLA Sheetal Angural) को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की डीपी लगे नंबर से धमकी आई है। पुलिस कमिश्नर से इसकी शिकायत की गई है, इसके बाद विधायक शीतल अंगुराल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

वहीं, फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में बुधवार को विधायक शीतल अंगुराल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा कि वे किसी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के प्रवक्ता हैं और इस नाते विभिन्न माध्यमों पर गैंगस्टरों के विरुद्ध बोलते रहते हैं। वे किसी से डरने वाले नहीं हैं और अपना काम जारी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा में बड़ा उलटफेर, गडकरी को लगा बड़ा धक्का

शीतल अंगुराल ने यह भी आशंका जताई की यह काम उनके किसी राजनीतिक विरोधी का हो सकता है। विधायक ने कहा, जिन लोगों ने भी यह काम किया है, वे जल्द सलाखों के पीछे होंगे। उधर, पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है। जालंधर और पंजाब के बाकी शहरों में रहने वाले प्रतिष्ठित लोगों को मिली धमकियों के सारे मामलों की पुलिस तफ्तीश कर रही है।

पुलिस यह जानने का प्रयास कर रहा है कि जिस नंबर से अंगुराल को धमकी मिली है, क्या उसी नंबर से किसी बड़े नेता या उद्योगपति को भी धमकी मिली है। वहीं यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह काम किसी की शरारत तो नहीं। जिस नंबर से शीतल अंगुराल को धमकी मिली है, पुलिस ने उस नंबर को साइबर सैल को सौंप दिया है।

डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा कर रहे हैं जांच

विधायक शीतल अंगुराल को जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का गुर्गा बताते हुए न केवल विधायक बल्कि उनके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने इस मामले की जांच डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा को सौंपी है।

पूर्व स्टार क्रिकेटर और तेंदुलकर का दोस्त हुआ कंगाल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *