Mukhtar Ansari: यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब में मचा घमासान, जेल मंत्री ने किया सनसनीखेज खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 314 शब्द|📅 17 Aug 2022

चंडीगढ़। Mukhtar Ansari: यूपी के बाहुबली डान मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब में फिर से तूफान खड़ा गया है। पंजाब के जेल मंत्री हरजोत बैंस ने मुख्तार अंसारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य की पिछली सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल में रखने और उनके साथ उनकी पत्नी के रहने के मामले में कई बड़े लोगों का हाथ था। इस बात के पक्के सबूत सरकार को मिले हैं।

हरजोत बैंस ने कहा कि इस संबंधी हुई जांच की फाइल मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेज दी गई है और जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई होगी। जेल मंत्री बैंस ने यह जानकारी मुख्तार अंसारी को रूपनगर की जेल में रखकर वीआइपी ट्रीटमेंट दिए जाने के सवाल के जवाब में दी।

इसे भी पढ़ें: पूर्व स्टार क्रिकेटर पाई-पाई का मोहताज

दरअसल, बैंस ने खुद विधानसभा सत्र में यह जानकारी देते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के मामले में केस दर्ज करके जांच के आदेश दे दिए हैं। जेल मंत्री बैंस से सवाल किया गया तो उन्होंने दावा किया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है। इसके बाद बैंस से बार-बार सवाल किए गए, लेकिन उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी देने से इन्कार कर दिया। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि मामले के तार दिल्ली से जुड़े हैं और आने वाले दिनों में बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जेल मंत्री बैंस ने जेल विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भगवंत मान सरकार द्वारा सत्ता संभालने के बाद आज तक पंजाब राज्य की अलग-अलग जेलों से 2829 मोबाइल फोन और 1544 सिम जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जेलों में मोबाइल फोन के प्रयोग संबंधी जीरो टालरेंस नीति अपनाई गई है और इन मामलों में कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई गई है।

Mukhtar Ansari: यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब में मचा घमासान, जेल मंत्री ने किया सनसनीखेज खुलासा Mukhtar Ansari: यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब में मचा घमासान, जेल मंत्री ने किया सनसनीखेज खुलासा Mukhtar Ansari: यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब में मचा घमासान, जेल मंत्री ने किया सनसनीखेज खुलासा Mukhtar Ansari: यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब में मचा घमासान, जेल मंत्री ने किया सनसनीखेज खुलासा Mukhtar Ansari: यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब में मचा घमासान, जेल मंत्री ने किया सनसनीखेज खुलासा Mukhtar Ansari: यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब में मचा घमासान, जेल मंत्री ने किया सनसनीखेज खुलासा Mukhtar Ansari: यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब में मचा घमासान, जेल मंत्री ने किया सनसनीखेज खुलासा Mukhtar Ansari: यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब में मचा घमासान, जेल मंत्री ने किया सनसनीखेज खुलासा Mukhtar Ansari: यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब में मचा घमासान, जेल मंत्री ने किया सनसनीखेज खुलासा Mukhtar Ansari: यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब में मचा घमासान, जेल मंत्री ने किया सनसनीखेज खुलासा Mukhtar Ansari: यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब में मचा घमासान, जेल मंत्री ने किया सनसनीखेज खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *