Punjab News: एनओसी के लिए मांगा 3000 रुपए घूस, विजीलैंस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 17 Aug 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बुधवार को पंजाब मंडी बोर्ड कंपलैक्स मोहाली में डायरैक्टर आबादकारी (पुनर्स्थापन) के दफ़्तर में तैनात कानूनगो अमरीक सिंह को 3000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम कानूनगो को कुलदीप सिंह निवासी गाँव भूखड़ी कलाँ ज़िला लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा में बड़ा उलटफेर, गडकरी को लगा बड़ा धक्का

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को सूचना दी थी कि उसने नयी अनाज मंडी लुधियाना में अपना बूथ बेचने के लिए एतराज़हीनता सर्टिफिकेट (एन. ओ.सी.) के लिए आवेदन दिया है परन्तु उक्त कानूनगो उससे 8000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मुलजिम अमरीक सिंह पहले ही उससे 5 हज़ार रुपए बतौर रिश्वत ले चुका है और उसे एन. ओ. सी. जारी करने के बदले 3000 रुपए दूसरी किश्त के तौर पर माँग रहा है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के तथ्यों और असली सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की एक टीम ने उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 3000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्ध में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो के उड़न दस्ता-1 के एस. ए. एस. नगर स्थित थाने में तारीख़ 17. 08. 2022 को एफ. आई. आर नं. 13 दर्ज की गई है और मामले की आगे जांच जारी है।

पूर्व स्टार क्रिकेटर और तेंदुलकर का दोस्त हुआ कंगाल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *