Jalandhar News: जालंधर में करप्शन देखना है तो प्रगति होटल देख लीजिए, निगम मुख्यालय के ठीक सामने बने अवैध होटल से एक ATP समेत अफसरों ने लाखों रुपए वसूले, शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 463 शब्द|📅 18 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम में भले ही अफसरों का तबादला हो गया है, लेकिन अवैध निर्माण पर अभी तक कोई कार्ऱवाई शुरू नहीं हो सकी है। नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने अवैध रूप से बने प्रगति होटल पर आखिर अभी तक कार्ऱवाई क्यों नहीं की गई? यह सबसे बड़ा सवाल है। महज चार मरले रिहाइशी नक्शा पास करवा कर यहां चार मंजिला होटल बना दिया गया, यह सब ठीक निगम के उच्च अधिकारियों के सामने हुआ, लेकिन किसी भी अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसे भी पढ़ें: भाजपा में बड़ा उलटफेर, गडकरी को लगा बड़ा धक्का

आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद लोगों में उम्मीद जगी थी कि करप्शन पर एक्शन होगा, लेकिन जालंधर में अभी तक किसी भी करप्ट अधिकारी पर न तो कोई एक्शन हुआ है और न ही करप्शन रुका है। जिससे करप्ट अधिकारियों की मौज है। नगर निगम के बिल्डिंह ब्रांच से कई अधिकारियों औऱ इंस्पैक्टरों को बदला गया था, लेकिन इन इंस्पैक्टरों औऱ अधिकारियों की पहुंच अफसरों में इतनी ऊपर है कि ये फिर से जालंधर वापस आ गए। जिससे मुख्यमंत्री भगवंत मान की करप्शन के खिलाफ लड़ाई के दावे खोखले साबित होते दिख रहे हैं।

नगर निगम मुख्यालय के गेट के ठीक सामने थोड़ी दूर पर प्रगति होटल करप्ट सिस्टम का नायाब नमूना है। चार फुट गली में अंदर चार मंजिला होटल बनना अपने आप में ही एक अनोखी बात है। प्रगति होटल का न तो कोई नक्शा है, न ही किसी तरह की सेफ्टी सर्टिफिकेट, न ही फायर की एनओसी, बावजूद यहां निगम के अधिकारियों की मेहरबानी से चार मंजिला होटल चल रहा है। प्रगति होटल में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर के MLA शीतल अंगुराल को जान से मारने की धमकी

प्रगति होटल को बनवाने वाले वही, एटीपी और इंस्पैक्टर है, जिसने प्लाजा होटल में 200 दुकानें बनवाने का ठेका लिया। चार मंजिला प्रगति होटल से इस एटीपी और इंस्पैक्टर ने लाखों रुपए रिश्वत की वसूली की है। इसकी भनक उच्च अधिकारियों और एक नेता को है, जिसने इस एटीपी के जरिए लाखों रुपए वसूली करवाई।

हैरानी की बात तो यह है कि अफसर बदलने के बाद जब प्रगति होटल की शिकायत नए सहायक कमिश्नर राजेश खोखर से किया गया तो उन्होंने, कहा कि इसकी जांच करवाएंगे। लेकिन एक सप्ताह होने के बाद न तो कोई जांच के आदेश दिए और न ही अवैध रूप से बने प्रगति होटल के खिलाफ कोई कार्ऱवाई शुरू की।

UPCOMING NEWS: नाज पर आखिर क्यों नहीं गिर रही गाज, क्या कत्याल से डर गए निगम कमिश्नर, नंगल सलेमपुर में ढिल्लो कालोनी ने कैसे लगाया सरकार को करोड़ों का चूना, जांच हुई तो पुडा की ईओ और एसडीओ नपेंगे, जल्द होगा बड़ा खुलासा, पढ़ते रहें डेली संवाद

पूर्व स्टार क्रिकेटर और तेंदुलकर का दोस्त हुआ कंगाल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *