Kabul Mosque Blast: मस्जिद में जबरदस्त ब्लास्ट, नमाज पढ़ रहे 20 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 361 शब्द|📅 18 Aug 2022

काबुल। Kabul Mosque Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में नमाज के दौरान हुए विस्फोट में 20 लोग मारे गए हैं। इस विस्फोट में सैकड़ों लोगों के घायल होने की भी खबर है। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। घटना की शुरुआत में तालिबान ने मौत के आंकड़े को छिपाने की कोशिश की, लेकिन बाद में बताया गया कि 20 लोगों की मौत हुई है।

घायलों को काबुल के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शक है कि इस विस्फोट के पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ हो सकता है। काबुल में हुए कई धमाकों में इस्लामिक स्टेट की भूमिका सामने आई है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा में बड़ा उलटफेर, गडकरी को लगा बड़ा धक्का

तालिबान की पुलिस ने मरने वाले लोगों की संख्या को लेकर कुछ नहीं बताया है। उन्होंने यह नहीं बताया कि घायलों की तादाद कितनी है। तालिबान के एक ख़ुफ़िया अधिकारी ने बताया कि कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं या मारे गए हैं और मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

वहीं, अल जजीरा ने एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से बताया कि मरने वालों की संख्या 20 है। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मरने वालों और घायलों की तादाद बताई गई संख्या से कई गुना अधिक हो सकती है। नमाज के वक्त मस्जिद में काफी लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: जालंधर के MLA शीतल अंगुराल को जान से मारने की धमकी

सूत्र ने बताया कि मारे गए लोगों में मस्जिद का इमाम भी शामिल है और मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है। खुफिया टीमें विस्फोट स्थल पर मौजूद हैं और घटनास्थल की जांच कर रही हैं। तालिबान सरकार के अन्य अधिकारियों ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करने के लिए कई अनुरोधों का जवाब नहीं दिया है।

तालिबान के अधिकारी शुरू से ही अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट की मौजूदगी से पल्ला झाड़ते रहे हैं। इसके बावजूद सीरिया और इराक में पैदा हुआ यह खूंखार आतंकी समूह अफगानिस्तान में लगातार अपनी जड़े जमा रहा है।

पूर्व स्टार क्रिकेटर और तेंदुलकर का दोस्त हुआ कंगाल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *