Raid to RTO Officer: पांच मकान, फार्म हाउस, घर में थियेटर, विदेशी बाथ टब और 16 लाख कैश… RTO की संपत्ति देख उड़ जाएंगे होश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 438 शब्द|📅 18 Aug 2022

जबलपुर। Raid to RTO Officer: जबलपुर में आरटीओ कार्यालय में कार्यरत एक एआरटीओ अधिकारी के घर से अकूत संपत्ति मिली है। एआरटीओ जबलपुर में पदस्थ है और उसकी पत्नी उसी ऑफिस में क्लर्क है। ईओडब्ल्यू की टीम ने जबलपुर स्थित उसके घर पर बुधवार की शाम छापेमारी शुरू की है जो अभी भी जारी है। एआरटीओ की संपत्ति की जांच की जा रही है।

छापेमारी के दौरान उसके घर से 16 लाख रुपये कैश मिले हैं। इसके साथ ही पांच मकान और फॉर्म हाउस के बारे में जानकारी मिली है। जबलपुर स्थित संतोष पाल के घर को देखेंगे तो आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी। बड़े-बड़े अफसरों के घर में इतनी सुविधाएं नहीं होती हैं, जितनी संतोष पाल के घर में है। उसके घर में लाखों रुपये का होम थियेटर, बाथ टब और विदेशी ब्रांड के इंटीरियर हैं।

इसे भी पढ़ें: स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट कुलविंदर सिंह पर गिरी गाज

घर में मिले सामान की कीमत करोड़ों में हो सकती है। इसके साथ ही टाइल्स और फीटिंग्स के अन्य सामान भी काफी कीमती हैं। इन सारी चीजों को देखकर ईओडब्ल्यू के अफसर भी चकित थे। छापेमारी की दौरान यह बात सामने आई है कि उसकी लिपिक पत्नी लापाता है। साथ ही संतोष पाल ने घर से कुछ किमती सामान दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसने सामानों का कहां शिफ्ट किया है। ईओडब्ल्यू की टीम इसकी जांच कर रही है।

अरबपति निकल सकता है अफसर

EOW ने संतोष पाल के विजय नगर स्थित शताब्दीपुरम आवास पर देर रात छापा मारा है। टीम को रात में देखकर संतोष पाल सकते में आ गया था। संतोष पाल के पास से आवास, जमीन, फॉर्म हाउस और महंगी मोटर कारें, बाइक मिली है। संतोष जिस घर में रहता है, उसमें सुख-सुविधाएं की सारी चीजें मौजूद हैं। इसमें स्विमिंग पूल, बार और मिनी होम थियेटर शामिल है। इसके साथ ही कई अघोषित संपत्ति के बारे में भी पता चला है। उसके पास शहर में पांच मकान और फॉर्म हाउस हैं।

2012 में एआरटीओ बना संतोष पाल

1990 मे एलआईसी में लिपिक के पद पर भर्ती हुए संतोष पाल 2012 में एमपीपीएस की परीक्षा पास कर एआरटीओ बने थे। जबलपुर RTO ऑफिस मे ही उनकी पत्नी रेखा पाल लिपिक के पद पर कार्य करती है। सूत्र बताते हैं कि पति-पत्नी मिलकर भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे थे। संतोष पॉल काफी सालों से जबलपुर RTO ऑफिस में जमा है। उसके मंत्रियों और उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध हैं।

पांच मकान, फार्म हाउस, घर में थियेटर, विदेशी बाथ टब और 16 लाख कैश… RTO की संपत्ति देख उड़ जाएंगे होश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *