Hawala Agent Arrest: दिल्ली से हवाला एजैंट गिरफ्तार, जालंधर में ब्रैंडरथ रोड के एक्सचेंजर से जुड़े हैं तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 483 शब्द|📅 19 Aug 2022

नई दिल्ली/जालंधर। Hawala Agent Arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में दिल्ली के तुर्कमान गेट से एक हवाला एजेंट को गिरफ्तार किया गया है जो लश्कर और अल बद्र जैसे आतंकी संगठनों को हवाला के जरिये रकम मुहैया करवाता था। मोहम्मद यासीन नाम के इस हवाला ऑपरेटर ने कश्मीर के एक आतंकी को 10 लाख रुपए ट्रांसफर भी किये जो बाद में आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किये गए।

बताया जा रहा है कि इसके तार पंजाब से भी जुड़ रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि जालंधर में रैनक बाजार के पास ब्रैंडरथ रोड पर स्थित कुछ मनी एक्सजैंचर का नाम भी इस हवाला कांड से जुड़ रहा है। ओल्ड जीटी रोड पर स्थित ब्रैंडरथ रोड पर इससे पहले भी कई बार छापा पड़ा है, जहां से हवाला की राशि पकड़ी गई है। इसे लेकर जम्मू कश्मीर और दिल्ली की पुलिस ने पंजाब पुलिस को इनपुट शेयर किया है।

ये भी पढ़ें: दागी अफसरों के लिए ‘पनाहगार’ बना एसएस सर्विस प्रोवाइडर

दिल्ली पुलिस को केंद्र की एजेंजियों के जरिए जानकारी मिली थी कि मीना बाजार से कोई हवाला एजेंट काम कर रहा है। वो आतंकियों के लिए फंड जुटाने का काम कर रहा है। उस इनपुट के आधार पर ही एक टीम का गठन किया गया और फिर शुक्रवार को उसे तुर्कमान गेट से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान पता चला है कि मोहम्मद यासीन असल में एक गार्मेंट व्यापारी है। वो मीना बाजार से अपना काम कर रहा था। लेकिन गार्मेंट वाला काम दुनिया को दिखाने के लिए था, असल में विदेशों से आ रहे पैसों को जम्मू-कश्मीर भेजने का काम कर रहा था। एक बड़ा हवाला रैकेट चल रहा था जिसकी एक कड़ी खुद वो था। पूछताछ में मोहम्मद ने बताया है कि ये पैसा दक्षिण अफ्रीका से भारत के सूरत और मुंबई आता था। फिर वहां दिल्ली उसके पास समेत पंजाब और फिर आखिर में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के पास जाता था।

जालंधर में गार्मेंट व्यापारी बना हवाला कारोबारी

हाल के दिनों में इस मोहम्मद यासीन को हवाला के जरिए 24 लाख रुपये भी ट्रांसफर किए गए थे। उसमें से 17 लाख रुपये तो जम्मू-कश्मीर भेज भी दिए गए। दो अलग-अलग कोरियर के जरिए उस पैसे को घाटी भेजा गया। इससे पहले अब्दुल हामिद नाम के आतंकी को भी 10 लाख रुपये भेजे गए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया है।

इस पूरे मामले में जालंधर के कुछ मनी एक्सचेंजर के नाम सामने आ सकते हैं। हालांकि इनका आतंकियों से कोई नाता है, या फिर किसी के कहने पर हवाला के जरिए पैसे भेज रहे हैं, इसका पता पुलिस लगा रहा है। फिलहाल जालंधर के बैंडरथ रोड पर स्थिति मनी एक्सजैंच का काम करने वाला शख्स इससे पहले गार्मेंट व्यापारी हुआ करता था। जिससे पुलिस को इस मनी एक्सचेंजर पर पूरा शक है।

है पैग जहां की रीत सदा… VIRAL VIDEO में गजब की मस्ती है

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *