कांगड़ा। Himachal Pradesh Chakki Bridge Collapsed in Kangra: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से बड़ी खबर है। कांगड़ा जिले में पंजाब और हिमाचल की सीमा पर चक्की नदी पर बना 800 मीटर लंबा रेलवे पुल शनिवार सुबह ढह गया। खबर के मुताबिक चक्की नदी में अचानक आई बाढ़ ने पुल के कमजोर खंभों को बहा दिया।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के ADM रोहित राठौर का कहना है कि कांगड़ा जिले में चक्की पुल आज ढह गया। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के मुताबिक कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें: दागी अफसरों के लिए ‘पनाहगार’ बना एसएस सर्विस प्रोवाइडर
पुल ढहने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गनीमत ये रही कि पुल उस समय टूटा जिस समय इसमें किसी तरह की आवाजाही नहीं थी वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। इसके साथ ही पुल का नया पिलर बनने तक पठानकोट और जोगिंद्रनगर के बीच नैरो गेज ट्रेन सेवा बंद रहेगी।
जानकारी के मुताबिक 1928 में अंग्रेजों द्वारा निर्मित और चालू की गई नैरो गेज रेल लाइन पर पठानकोट और जोगिन्द्रनगर के बीच प्रतिदिन सात ट्रेनें चलती थीं। पोंग बांध वन्यजीव अभयारण्य में स्थित सैकड़ों गांवों के लिए यह रेल लाइव एक लाइफलाइन की तरह है जहां कोई सड़क या बस सेवा नहीं है। इन गांवों के लोग कांगड़ा के जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए ट्रेन सेवा का उपयोग करते थे।
हिमाचल-पंजाब को जोड़ने वाला पुल भारी बारिश में बह गया, देखें VIRAL VIDEO
https://www.youtube.com/watch?v=a5DEIIhjr6w






