Punjab News: पंजाब में शिक्षा विभाग के 4161 पदों पर भर्ती के लिए कल होगी परीक्षा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 375 शब्द|📅 20 Aug 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान (Bhagwant Mann) पंजाब राज्य में बेरोज़गारी को ख़त्म करने की दिशा में किये जा रहे यत्नों के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग में 4161 पदों के लिए भर्ती परीक्षा अगस्त, 2022 से करवाई जा रही है। उक्त प्रगटावा पंजाब राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस द्वारा आज यहां किया गया।

उन्होंने बताया कि सामाजिक शिक्षा और पंजाबी विषय के लिए परीक्षा 21 अगस्त, 2022 को चंडीगढ़ और मोहाली स्थित 83 परीक्षा केन्द्रों में करवाई जा रही है। इन केन्द्रों में परीक्षा सम्बन्धी सभी तैयारियाँ मुकम्मल कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक शिक्षा विषय की परीक्षा सुबह के समय 48 केन्द्रों में ली जायेगी जबकि पंजाबी विषय के लिए परीक्षा बाद दोपहर 35 केन्द्रों में ली जायेगी।

विज्ञान और संगीत विषय की परीक्षा

बैंस ने बताया कि सामाजिक शिक्षा विषय के 633 पदों के लिए 23858 उम्मीदवार और पंजाबी विषय के 534 पदों के लिए 15914 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि यह भर्ती परीक्षा 4161 पदों के लिए बीते समय में जारी इश्तिहार के सम्मुख करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी लड़ी के अंतर्गत 28 अगस्त, 2022 को गणित और हिंदी विषय के लिए, 4 सितम्बर 2022 को शारीरिक शिक्षा और अंग्रेज़ी विषय के लिए जबकि 11 सितम्बर, 2022 को विज्ञान और संगीत विषय की परीक्षा ली जायेगी।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने परीक्षा सम्बन्धी किये गए प्रबंधों के बारे जानकारी देते हुये बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर जैमर लगाए हैं और निगरान और उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्रों में मोबायल फ़ोन और अन्य गैजेटस ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा सम्बन्धी सारी प्रक्रिया की वीडीओग्राफी की जायेगी और बायोमीट्रिक विधि का भी प्रयोग किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: दागी अफसरों के लिए ‘पनाहगार’ बना एसएस सर्विस प्रोवाइडर

उन्होंने एक ही शहर में भर्ती परीक्षा करवाने के कारणों संबंधी जानकारी देते हुये बताया कि इससे भर्ती परीक्षा की निगरानी सही तरीके से हो सकेगी और किसी किस्म की तकनीकी दिक्कत पेश आने पर उसे बिना समय गवाए दुरुसत किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस सारी प्रक्रिया का मकसद सिर्फ़ यह यकीनी बनाना है कि कोई भी काबिल उम्मीदवार पीछे न रह जाये।

CBI रेड के बाद डिप्टी CM मनीष सिसौदिया ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *